इस भारतीय गेंदबाज का VIDEO फुटेज देख ऑस्ट्रेलिया के नाथन ल्योन ने झटके 8 विकेट
नई दिल्ली। सीखने की ललक और कुछ कर गुजरने का सपना ही किसी इंसान से ऐसे कीर्तिमान गढ़वाता है जो एक दिन इतिहास बन जाते हैं। खेल जगत में हर खिलाड़ी से कुछ न कुछ सीखता है, यह एक-दूसरे से सीखने की ललक ही खेल और खिलाड़ी दोनों को अलग दर्जे पर लेकर जाते हैं। ऐसा ही एक दृश्य देखने को मिला ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान ए के बीच चल रहे मुकाबले में जहां ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन ल्योन ने दुबई में पाकिस्तान-ए टीम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए एक पारी में 8 विकेट ले डाले। उन्होंने अपनी फिरकी का ऐसा कहर बरपाया कि पाक का हर बल्लेबाज पस्त नजर आया। इस शानदार प्रदर्शन के बाद ल्योन ने इस सफलता के पीछे की असली वजह बताई।
ये भी पढ़ें-AUSvsPAK: फील्डिंग करते वक्त इस खिलाड़ी के सिर पर लगी गेंद, टला बड़ा हादसा
इस वजह से किया ये खास कारनामाः इस शानदार प्रदर्शन के दौरान दिए गए एक दिलचस्प बयान में नाथन ल्योन ने खुलासा किया है कि उन्होंने किसके वीडियो फुटेज देखकर अपनी गेंदबाजी में सुधार किया है। ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष स्पिनर नाथन ल्योन ने कहा, 'यहां गेंदबाजी करके मजा आ रहा है। पांच विकेट लेकर अच्छा लगा लेकिन मैंने पिछले 24 या उससे ज्यादा महीनों में काफी मेहनत की है, खासतौर पर उपमहाद्वीप के हालातों को लेकर। मैंने अश्विन व कुछ अन्य गेंदबाजों के कई फुटेज देखे कि वे इन हालातों में कैसे गेंदबाजी करते हैं और मुझे क्या सुधार की जरूरत होगी। अब जिस स्थिति में मैं हूं, उससे संतुष्ट हूं और गेंद इस समय हाथ से सही निकल रही है। बता दें कि ल्योन ने इस मुकाबले के पहले दिन 5 तो दूसरे दिन 3 विकेट झटके, और पाकिस्तान ए को 278 रनों पर ही समेट दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
