क्रिकेट में लागू हुआ फुटबाल का ये नियम, अब झगड़ालू खिलाड़ियों की खैर नहीं
लंदन, 24 जून: अब क्रिकेट में भी फुटबॉल की तरह अंपायर खिलाड़ियों को दर्व्यवहार करने पर मैदान से बाहर कर सकता है। क्योंकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने कानूनों में बदलाव को मंजूरी दे दी है।
आईसीसी क्रिकेट कमेटी ने मैदान पर खिलाड़ियों के दुर्व्यवहार के संबंध में कानूनों में बदलाव की सिफारिश की थी। अब आईसीसी के मुख्य अधिकारियों की समिति ने 1 अक्टूबर से नए नियमों को लागू करने की मंजूरी दे दी है। अब मैदानी अंपायरों को ये पावर मिल गई है कि वो खिलाड़ियों को मैदान पर दुर्व्यवहार, हिंसा करने वाले खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा सकता है।
आसीसी ने नए कानूनों को मंजूरी देने के बाद आईसीसी ने कहा- "क्रिकेट कमेटी ने कानून में हालिया बदलावों को बहुमत के साथ स्वीकार कर लिया है। इसमें अंपायर द्वारा खिलाड़ियों को मैदान से बाहर भेजने का अधिकार शामिल है। ये अधिकार खिलाड़ी द्वारा मैदान पर गंभीर घटनाएं को अंजाम देने पर काम आएंगे। अन्य सभी अपराधों को आईसीसी की आचार संहिता के तहत ही निपटारा किया जाना जारी रखा है।"
आईसीसी द्वारा अपनाए जाने वाले कानूनों में अन्य प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं- अब बल्ले की गहराई और कोर को आईसीसी के मुताबिक ही रखा जाएगा। इसके अलावा अगर बल्लेबाज का बल्ला रनिंग करते हुए या डाइव मारते समय क्रीज के अंदर है लेकिन उठा हुआ है तब उसे आउट नहीं दिया जाएगा। आपको बता दें कि आईसीसी के ये सारे नियम 1 अक्टूबर से लागू होंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
