Pics: मिलिए विश्वकप 2015 के अब तक के टॉप 5 गेंदबाजों से
नई दिल्ली। 14 फरवरी से शुरू हुए क्रिकेट महाकुंभ में अब तक काफी उलटफेर हो चुका है लेकिन आज हम उलटफेर करने वाले बल्लेबाजों की बात नहीं करेंगे बल्कि उन गेंदबाजों का जिक्र करेंगे जिन्होंने अपनी घातक बल्लेबाजी से मैच का रूख ही बदल दिया।टिम साउदी, जेरोम टेलर, हामिद हसन और मोहम्मद समी यह वो बॉलर्स हैं जिन्होंने अपने दम पर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभायी है।
इसलिेए ही शायद गॉ़ड ऑफ इंडियन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कहा है कि अभी विश्व कप का रोमांच और बढ़ेगा।
आइए नजर डालते हैं विश्व कप-2015 में अब तक की पांच सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी पारियों पर:

टिम साउदी (33/7)
कड़ी टक्कर देने वाली टीम से खिताब की प्रबल दावेदार का तमगा पा चुकी मेजबान न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी ने न सिर्फ अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की, बल्कि विश्व कप के इतिहास में एक पारी में सर्वाधिक विकेट लेने के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर डाली। साउदी की इस धारदार पारी के बल पर न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड की पारी 123 रनों पर समेट दी और आठ विकेट से शानदार जीत हासिल की।

जेरोम टेलर (15/3)
वेस्टइंडीज के इस युवा तेज गेंदबाज ने विश्व कप-2015 के अपने दूसरे और कुल 10वें मैच में पाकिस्तान के खिलाफ खतरनाक शुरुआत की और पाकिस्तान अपने शुरुआती चार विकेट मात्र एक रन पर गंवा बैठा। इन चार में तीन विकेट टेलर ने उखाड़े। टेलर ने पाकिस्तान के पैर इस कदर उखाड़ दिए कि उनकी टीम यह मैच 150 रनों से जीतने में सफल रही।

हामिद हसन (45/3)
अफगानिस्तान के इस तेज गेंदबाज ने अपनी धारदार गेंदबाजी के बल पर श्रीलंका जैसी धुरंधर टीम को 233 रनों के मामूली लक्ष्य को हासिल करने में नाको चने चबवा दिए। अफगानिस्तान ने हसन की बदौलत एक समय श्रीलंका के 51 रनों पर चार विकेट चटका डाले थे। हसन ने अपनी इस नायाब पारी में वर्तमान क्रिकेट के दो सबसे अनुभवी धुरंधरों कुमार संगकारा और माहेला जयवर्धने के विकेट चटकाए।

मिशेल मार्श (33/5)
विश्व कप के उद्घाटन मैच में ही आस्ट्रेलिया के इस करिश्माई गेंदबाज ने पांच विकेट चटकाने की उपलब्धि हासिल कर ली और चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड के खिलाफ अपनी टीम को जीत दिलाई।

मोहम्मद समी (35/4)
विश्व कप-2015 से पहले गेंदबाजी के लिए भारतीय टीम की चारों ओर से आलोचना हो रही थी, लेकिन मौजूदा चैम्पियन टीम के इस गेंदबाज ने दिखा दिया कि बड़े खिलाड़ी बड़े मैचों में क्या कर सकते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications