For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

BANvSL: बारिश के चलते एक और मैच में नहीं हो सका टॉस, बंटे बराबर अंक

नई दिल्ली। बारिश ने इस विश्व कप के रोमांच के बड़े हिस्से को जैसे धोने का इरादे जाहिर कर दिए हैं। एक ऐसे समय में जब विश्व कप अपनी रफ्तार पकड़ चुका है तब बारिश मैच के नतीजे लगातार तय करने लगी है। विश्व कप में लगातार दूसरा मैच बारिश की भेट चढ़ गया है। बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच इस मैच में टॉस तक नहीं हो सका और दोनों टीमों को एक-एक अंक बांट दिया गया। यह विश्व कप का 16वां मैच था इससे पहले 15वां मैच भी इंद्रदेव की भेट चढ़ा था।

इस तरह से कुल मिलाकर तीन लीग मैच अब तक बारिश के कारण किसी नतीजों पर नहीं पहुंच पाए हैं। सबसे पहले पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच बारिश के कारण रद्द घोषित करना पड़ा था। बांग्लादेश के कप्तान मुर्तजा ने मौसम पर अपनी खीज निकालते हुए कहा, 'जो सभी टीमें मैदान पर उतर रही है लेकिन खेल नहीं पा रही हैं उनके लिए यह निराशाजनक और झुंझलाहट की स्थिति है। आज का दिन हमारे लिए भी झल्लाहट का विषय रहा।' बांग्लादेश की नजरें अब टोंटन में होने वाले मुकाबले पर हैं। यह मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला जाएगा।

वहीं, श्रीलंका के लिए दोनों तरफ की स्थिति हैं। यह उनका लगातार दूसरा मैच है जो बारिश के कारण रद्द हुआ है। इस टीम के फार्म को देखते हुए बिना मैच खेले ही 2 अंक और मिल जाना राहत भरा भी साबित हो सकता है। लेकिन लंका की टीम मैच खेलकर हार-जीत का फैसला चाहती है। टीम के कप्तान दिमुथ करूणारत्ने ने बार-बार मैच रद्द होने को टीम के लिए बुरा समय बताया है।

श्रीलंका का अगला मुकाबला अब ऑस्ट्रेलिया से होना है। दिमुथ ने बताया, निश्चित तौर पर हमको सभी मैचों में जीत के लिए खेलने की जरूरत है। मध्यम क्रम ने काफी मेहनत की है और वह अपनी योग्यता को साबित करने की पूरी कोशिश कर रहा है।

1
43659

Story first published: Tuesday, June 11, 2019, 22:29 [IST]
Other articles published on Jun 11, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+