Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इस खिलाड़ी के बार-बार सैल्यूट करने पर भड़के इंग्लैंड के कोच, कह दिया अपशब्द

नई दिल्ली। शेल्डन कॉटरेल विश्व कप से पहले तब चर्चा में आए थे वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के एक मैच में जोस बटलर ने उनकी जमकर धुनाई करने के बाद उनको सेल्युट मारा था। फिर बाद में शेल्डन कॉटरेल के बारे में पता करने पर जानकारी मिली कि यह गेंदबाज तो विकेट लेने के जश्न को भी सेल्युट करके मनाता है। इस जश्न को 'शेल्डन सेल्युट' के नाम से पहचान मिली हुई है।

एक तरफ यह बढ़िया गेंदबाज अपने इस अनोखे अंदाज के कारण दुनिया भर में लोकप्रियता पा रहा है तो वहीं इंग्लैंड टीम के कोच ट्रेविस बेलिस को शेल्डन कॉटरेल का यह अंदाज जरा भी नहीं भाया है। यहां तक की वे कॉटरेल की इस हरकत से इतने भन्ना चुके हैं कि उनको इसको सबसे ज्यादा झुल्लाहट देने वाली हरकत करार दिया।

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार को मैच खेला जाना है। इस मैच से पूर्व बातचीत में ट्रेविस ने बताया, 'अगर आप 40 साल से ज्यादा उम्र के हो तो यह हरकत आपको बहुत गुस्सा दिलाती है। लेकिन सभी टीमों का जश्न मनाने का अपना तरीका है और मुझे यकीन है कि बाकि टीमें भी हमारे जश्न मनाने के अंदाज को पसंद नहीं करती होगी। ये युवाओं का खेल है और अगर थोड़े बहुत मनोरंजन से किसी के चेहरे पर मुस्कान आती है तो चलो यह ठीक है।'

आपको बता दें कि शेल्डन कॉटरेल पेशे से एक क्रिकेटर के अलावा सैनिक भी हैं। उनका मानना है कि वे ऐसे सेल्युट करके जमैका डिफेंस फोर्स को सम्मान देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने कहा कि जब वे आर्मी की ट्रेनिंग में थे तो उन्होंने इसके लिए 6 महीने तक अभ्यास किया है।

Story first published: Thursday, June 13, 2019, 18:53 [IST]
Other articles published on Jun 13, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+