For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUSvPAK, Preview: ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला जोशीली पाकिस्तान टीम के साथ

नई दिल्ली। विश्व कप के 17वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की टीमें एक दूसरे से दो-दो हाथ करती हुई नजर आएंगी। टोंटन में होने जा रहे इस मैच में मौसम एक बार फिर से अनिश्चित बना हुआ है। गौरतलब है कि विश्व कप के लगातार दो मुकाबले बारिश के चलते बिना किसी नतीजे के ही समाप्त हो चुके हैं। ऐसी स्थितियों में यहां पर अक्सर टॉस जीतने वाली टीमें पहले बल्लेबाजी करना पसंद करती रही हैं।

ऑस्ट्रेलिया जहां साउथैंप्टन में मिली हार के बाद जीत की पटरी वापस आना चाहेगा तो पाकिस्तान पिछले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ मिली जीते के बाद बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगा। पाकिस्तान का ठीक पिछला मैच बारिश के कारण धुल गया था। ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्कस स्टोइनिस की चोट जरूर चिंता का विषय है जिसने का संतुलन बिगाड़ दिया है।

अगर रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों ने विश्व कप में एक दूसरे को कांटे की टक्कर दी है। दोनों में अब तक 9 विश्व कप मैच हुए हैं जिनमें से पाकिस्तान को 5 में हार का सामना करना पड़ा है और चार में उसने जीत दर्ज की है।

{headtohead_cricket_5_1}

जब ये दोनों टीमें वर्ल्ड कप में एकदूसरे से भिड़ीं तो ऑस्ट्रेलिया की तरफ से उच्चतम स्कोर 310 रन रहा जबकि पाकिस्तान की तरफ से उच्चतम स्कोर 286 रन रहा। इस सबसे बड़े टूर्नामेंट में पाकिस्तान की तरफ से 132 न्यूनतम स्कोर रहा जबकि पाकिस्तान ने 133 न्यूनतम स्कोर बनाया। दोनों टीमें इस प्रकार हो सकती हैं-

ऑस्ट्रेलिया- डेविड वार्नर, आरोन फिंच (कैप्टन), उस्मान ख्वाजा, स्टीवन स्मिथ, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जेसन बेहरेनडोर्फ

पाकिस्तान- इमाम-उल-हक, फखर जमान, बाबर आजम, मोहम्मद हफीज, सरफराज अहमद (कप्तान व विकेटकीपर) , शोएब मलिक, आसिफ अली, वहाब रियाज, हसन अली, शादाब खान, मोहम्मद अमिर

Story first published: Tuesday, June 11, 2019, 23:39 [IST]
Other articles published on Jun 11, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+