For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वर्ल्ड कप 2019: Google के CEO सुंदर पिचाई की भविष्यवाणी, ये होंगे फाइनलिस्ट

नई दिल्ली। भारत के अधिकतर पुराने आईआईटी कॉलेजों में यदि आप जाते हैं और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई का नाम पूछते हैं तो आपको पता चलता है कि बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया से भी इतर एक स्टारडम और भी है जो मेधावी प्रतिभाओं के बीच पलता है। जी हां, सुंदर पिचाई देश के अनेकों अग्रणी तकनीकी संस्थानों में किसी रॉकस्टार से कम नहीं हैं। लेकिन पिचाई ने हाल ही में खुलासा किया है कि वे खुद क्रिकेट के कितने बड़े फैन हैं।

विश्व कप को लेकर रखी राय

विश्व कप को लेकर रखी राय

46 साल के पिचाई ने इस दौरान यह भी बताया कि उनको अमेरिका का लोकप्रित खेल बेसबॉल काफी चैलेजिंग लगा था। भारत और अमेरिका के टॉप कॉरपोरेट दिग्गजों की एक एक बैठक के दौरान पिचाई ने यह खुलासे किए। इस बैठक में पिचाई को ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड दिया गया है। इसी दौरान उन्होंने क्रिकेट विश्व कप को लेकर अपनी राय पेश की।

इनमें होगा फाइनल

इनमें होगा फाइनल

उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि विश्व कप का फाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच होगा। लेकिन आप जानते हैं कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड भी बहुत-बहुत अच्छी टीमें हैं।' उन्होंने ये जवाब तब दिया जब उनसे पूछा गया कि आप क्या सोचते हैं कि कौन सी टीमें फाइनल खेलने जा रही हैं।

जुड़ेंगे क्रिकेट से साथ

जुड़ेंगे क्रिकेट से साथ

पिचाई ने आगे बताया कि किस तरह से उनको क्रिकेट के बाद बेसबॉल के साथ सामंजस्य बैठाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है बेसबॉल थोड़ा चुनौतीपूर्ण है। मैं काफी चीजों में एडजस्ट कर सकता हूं लेकिन मैं क्रिकेट के ही साथ जुड़े रहने जा रहा हूं।' पिचाई ने ये अपना तब का अनुभव बताया जब वे अमेरिका में आए ही थे और उनको बेसबॉल खेलने का मौका मिला था। पिचाई ने जारी क्रिकेट विश्व कप को शानदार टूर्नामेंट बताया और भारत की जीत की कामना अपने मजेदार अंदाज में भी की।

Story first published: Friday, June 14, 2019, 12:44 [IST]
Other articles published on Jun 14, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+