For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सैमी ने किया कैरेबियाई खिलाड़ियों को आगाह

By Ians

नील्सन (न्यूजीलैंड)। वेस्टइंडीज एकदिवसीय टीम के पूर्व कप्तान डारेन सैमी ने अपने टीम के खिलाड़ियों को आगाह करते हुए कहा है कि अगर जल्द ही प्रदर्शन नहीं सुधरा तो कैरेबियाई टीम का मौजूदा विश्व कप अभियान ग्रुप-वर्ग में ही खत्म हो जाएगा। [क्रिकेट विश्वकप पर विशेष कवरेज]

समाचार एजेंसी सीएमसी के अनुसार, कैरेबियाई टीम को सोमवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 304 रन बनाने के बावजूद सैक्सटन ओवल मैदान पर आयरलैंड से चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

सैमी ने कहा, "अगर हम इस प्रकार खेलते रहे तो यह निश्चित है कि हम यहां ज्यादा देर नहीं रहने वाले हैं।"

आयरलैंड के खिलाफ मैच में वेस्टइंडीज ने एक समय 24 ओवर में 87 रनों पर पांच विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद लेंडल सिमंस (102) और सैमी (89) की बल्लेबाजी की बदौलत टीम 300 रनों के पार जा सकी। दोनों बल्लेबाजों ने छठे विकेट के लिए 154 रनों की साझेदारी की।

इसके बाद हालांकि कैरेबियाई टीम की खराब गेंदबाजी और आयरलैंड के पॉल स्टर्लिग (92), एड जॉएस (84) और नियाल ओब्रायन (79 नाबाद) की बदौलत आयरलैंड 25 गेंद शेष रहते 305 रनों का लक्ष्य हासिल करने में कामयाब रहा।

सैमी ने कहा कि अगर अच्छी बल्लेबाजी होती है तो जीत के लिए जरूरी है कि टीम के खिलाड़ी गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में भी बेहतर प्रदर्शन करे, अन्यथा कैरेबियाई टीम का क्वार्टर फाइनल में पहुंचना मश्किल हो जाएगा। वेस्टइंडीज को अगला मैच शनिवार को क्राइस्टचर्च में पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+