Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बांग्लादेश ने की विराट कोहली की वेबसाइट हैक, लिखा -माफी मांगों नहीं तो ऐसे ही हैक होगी और साइट

नई दिल्ली। एशिया कप के फाइनल में भारत ने बांग्लादेश को हराकर सातवीं बार खिताब अपने नाम कर लिया था। बांग्लादेश इस हार को अभी तक भुला नहीं पाया है। बांग्लादेश के फैन इस जीत से नाराज भी दिखे थे क्योंकि उन्हें लगा कि उनकी टीम के साथ ज्यादती हुई है। उस हार का बदला लेने के लिए उन्होंने विराट कोहली को निशाने पर लिया है।

बांग्लादेशी हैकर्स ने हार का बदला लेने के लिए विराट कोहली की वेबसाइट को निशाने पर लिया है। हैकर्स ने कोहली की वेबसाइट को हैक कर साइट पर लिटन दास के आउट होने की तस्वीर लगाई है जो फाइनल मैच की है। उन्होंने इसके बाद आईसीसी को माफी मांगने के लिए कहा। हैकर्स ने संदेश लिखा, 'डियर आईसीसी क्रिकेट जेंटलमैन गेम नहीं है, क्या हर टीम के बराबर अधिकार नहीं होने चाहिए, आईसीसी ये बताए कि लिटन दास कैसे आउट हैं। अगर आईसीसी ने पूरी दुनिया के आगे लिखित माफी नहीं मांगी और अंपायर के खिलाफ कड़ा एक्शन नहीं लिया तो ऐसे ही वो साइट हैक करते रहेंगे।'

फाइनल में बांग्लादेश के ओपनर लिटन दास ने शानदार बल्लेबाजी करे हुए 87 गेंदों में शतक जमाया था। अपने करियर में पहली बार 50 का आंकड़ा पार कर रहे लिटन दास ने शतक तक का सफर पूरा किया। उन्होंने इस मैच में 117 गेंदों पर 121 रनों बनाए थे। हालांकि कुलदीप यादव की गेंद पर विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें स्टंप आउट कर दिया। थर्ड अंपायर का ये फैसला थोड़ा विवादित नजर आया था जिसे लेकर बांग्लादेश के समर्थक नाराज नजर आए थे।

Story first published: Wednesday, October 3, 2018, 12:13 [IST]
Other articles published on Oct 3, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+