INDvsPAK: जब शोएब मलिक को देख इंडियन फैंस ने कहा जीजू, तो कुछ ऐसा रहा उनका रिएक्शन, देखें VIDEO
नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान की टीमें जब भी मैदान में होती हैं उनके बीच मुकाबला भले ही एक तरफा हो रहा हो लेकिन आखिरी गेंद तक रोमांच बना रहता है। स्टेडियम में बैठे हजारों दर्शक और टीवी स्क्रीन पर नजरें गड़ाए दोनों देशों के करोड़ों फैंस अपनी टीम को जिताने के लिए दुआ करते नजर आते हैं, तो कभी पूरा स्टेडियम भारत-पाक के मैच जीतने वाले नारों से गूंज उठता है। ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा एशिया कप 2018 के मुकाबलों में भी जहां ये दोनों टीमें लंबे समय के बाद एक दूसरे के साथ खेल रही हैं। रविवार को जब ये दोनों देश इस सीरीज में दूसरी बार एक दूसरे के आमने-सामने थे तब भी दर्शकों में एक अजब उत्साह था। इस मैच में भारत ने एक बार फिर पाक को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। हालांकि इस एकतरफे मुकाबले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दर्शक शोएब को जीजू कह के पुकार रहे हैं।
ये भी पढ़ें-खेल मंत्रालय ने पहलवान बजरंग पुनिया को बताया विराट कोहली को क्यों मिला खेल रत्न
|
जब शोएब को देख जीजू-जीजू कहने लगे इंडियन फैंसः
इस मुकाबले में 238 रनों का पीछा करने जब भारतीय टीम मैदान में उतरी तो रोहित-धवन ने भारतीय फैंस को खुश करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी लेकिन फिर भी दर्शकों को तो कुछ अलग ही करने में मजा आ रहा था। दरअसल जब शोएब मलिक फिल्डिंग कर रहे थे तो इंडियन फैंस उन्हें जीजू जीजू पुकारने लगे। फैंस ने शोएब से पीछे देखने की गुजारिश भी की। भारतीय फैंस को शोएब मलिक ने भी निराश नहीं किया और वह वीडियो में हाथ हिलाते और हंसते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच फैंस के भी खुश होने की आवाज सुनाई पड़ती है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है। गौरतलब हो कि पाकिस्तानी स्टार क्रिकेटर शोएब मलिक ने भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से शादी की है।

शोएब ने खेली थी शानदार पारीः
बता दें कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत एक बार फिर बेहद खराब रही लेकिन शोएब ने एक बार फिर भारत के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं उन्होंने इस अर्धशतक के साथ ही एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी एक खास रिकॉर्ड बनाया। अब इस लिस्ट में उनसे आगे केवल सचिन और जयसूर्या ही हैं। वहीं शोएब ने भारत के खिलाफ यह 15वां अर्धशतक जड़ा। हालांकि उनकी इस पारी का कोई खास फायदा नहीं हुआ और भारत ने आसानी से यह मुकाबला जीत लिया।

धवन-रोहित ने मचाया धमालः
पाकिस्तानी टीम की अगर बात करें तो उसकी गेंदबाजी ही उसकी असली पहचान है लेकिन 238 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही टीम इंडिया का एक भी विकेट पाक के गेंदबाज नहीं झटक सके और भारत ने यह मुकाबला 9 विकेट से जीता। धवन-रोहित ने भारतीय पारी का आगाज शानदार अंदाज में किया और दोनों ने ही शतक जड़ा। अगर धवन गलती से रन आउट न होते तो भारत यह मुकाबला 10 विकेट से जीतता। वहीं इस जीत के साथ ही भारत ने एशिया कप के फाइनल में अपनी जगह बना ली है।
ये भी पढ़ें-Video:पाकिस्तानी न्यूज एंकर ने कर दी ऐसी अश्लील हरकत ,सोशल मीडिया पर उड़ रहा है मजाक!
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
