India vs Australia: टी-20 टीम से बाहर होने के बाद खुलकर बोले अजिंक्य रहाणे
मुंबई। भारतीय टीम के सलामाी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के बावजूद भी टी-20 सीरीज में मौका नहीं मिला है। हालांकि रहाणे ने कोई शिकायत न करते हुए कहा है कि वह टीम मैनेजमेंट और सेलेक्टर के इस फैसले का सम्मान करते हैं। गौरतलब है कि रहाणे पहले ही कई बार कह चुके हैं कि वे भविष्य को ध्यान में रखकर क्रिकेट नहीं खेलते हैं बल्कि अपने खेल पर फोकस करते हैं। उन्होंने कहा कि हम इतना क्रिकेट खेलते हैं, टीम मैनेजमेंट और सेलेक्टर जो भी फैसला लेते हैं मैं उनका सम्मान करता हूं, प्रतिस्पर्धा को देखते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए जो भी फैसला लिया जाए वह सही है, इससे आपके प्रदर्शन को लाभ मिलता है। जिस भी टीम में मौका मिलता है, वह टीम के लिए अच्छा करेगा, खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा मुझे हमेशा अच्छी लगती है।
इसे भी पढ़ें- टीम इंडिया में चयन के लिए यह फिटनेस टेस्ट बड़ी बाधा

मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच वनडे मैचों की श्रृंखला में रहाणे ने लगातार चार अर्धशतक लगाए, उन्होंने फाइनल मुकाबले में भी अर्धसतक लगाया था, जिसमें टीम इंडिया सात विकेट से जीती थी। अपने प्रदर्शन के बारे में रहाणे ने कहा कि वह अपने फॉर्म को लेकर खुश है, जो जिम्मेदारी और काम मुझे दिया गया था, जिस तरह से मुझसे बल्लेबाजी की उम्मीद की गई थी, मैंने उसे निसंदेह किया है। मैं अपने प्रदर्शन को लेकर खुश हूं, मैंने वेस्टइंडीज के दौरे पर अपने प्रदर्शन को बरकरार रखा है, मैंने लगातार चार अर्धशतक लगाए हैं।

अर्धशतक को शतक में बदलूंगा
रहाणे ने कहा कि मैं अपने अर्धशतक को शतक में बदल सकता था, मेरे दिमाग में था कि मैं अपना योगदान टीम को दूं, मैंने रोहित शर्मा के साथ मिलकर तीन शतकीय साझेदारी की, हमारा लक्ष्य था कि टीम को हम मजबूत शुरुआत दें ताकि टीम बेहतर स्थिति में पहुंच सके। उन्होंने कहा कि आगे मौका मिला तो मैं अपने अर्धशतक को शतक में बदलने की कोशिश करूंगा।

हम 2019 की ओर बढ़ रहे हैं
टीम के प्रदर्शन के बारे में रहाणे ने कहा कि मैं टीम के प्रदर्शन से संतुष्ट हूं, जिस भी टीम में मौका मिला उसने अच्छा प्रदर्शन किया। यह हमारे लिए गर्व का पल है, हमारा लक्ष्य 2019 का विश्व कप है, हम उसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, इसके लिए हमे लगातार बेहतर प्रदर्शन करना होगा, हमारी टीम का लक्ष्य है हर मैच को जीतना और लगातार अपने प्रदर्शन को बेहतर करना। सभी ने टीम में बेहतर प्रदर्शन किया है, मनीष पांडे,केदार जाधव, ने मध्यक्रम में अच्छा प्रदर्शन किया, रोहित शर्मा विराट कोहली ने हमेशा अच्छा खेल दिखाया। कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल ने अच्छा खेल दिखाया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
