For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

24 साल बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में खेला जाएगा क्रिकेट, इंग्लैंड कर रहा तैयारी

2022 में इंग्लैंड में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में क्रिकेट मैच को शामिल करने की योजना है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। खबरों के मुताबिक अब कॉमनवेल्थ गेम्स में क्रिकेट को दोबारा शामिल किया जा सकता है। दरअसल कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 की मेजबानी अगर बर्मिंगम को मिलती है तो इन खेलों में क्रिकेट की भी वापसी हो सकती है। दरअसल 2022 में कॉमनवेल्थ गेम्स इंग्लैंड में होने हैं। वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइन्फो के मुताबिक डरबन ने पैसों की कमी और राजनीतिक विवाद के चलते मेजबानी से अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद खेलों की मेजबानी के लिए ब्रिटेन सरकार ने बर्मिंगम को नीलामी के लिए आमंत्रित किया है।

गौरतलब है कि जब डरबन कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करने के लिए राजी हो गया तब उसमें महिला क्रिकेट को शामिल किया गया था। लेकिन अब जब डरबन ने अपने हाथ पीछे खीच लिए हैं तो ऐसे में बर्मिंगम को मेजबानी मिल सकती है। वारविकशायर के मुख्य र्कायकारी अधिकारी और बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों की नीलामी कंपनी के सदस्य नील स्नोबाल ने इस बात की पुष्टि की है कि उनका मकसद आईसीसी और ईसीबी (इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड) के साथ मिलकर क्रिकेट को शामिल करने का है। उनका कहना है कि क्रिकेट का प्रारूप टी-20 होगा।

मलयेशिया में खेला गया था क्रिकेट
वेबसाइट के मुताबिक कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की रेस में सिर्फ बर्मिंगम ही शामिल नहीं है बल्कि इसमें कनाडा, मलयेशिया और ऑस्ट्रेलिया के शहर भी हैं। लीवरपूल ने भी मेजबानी में अपनी रुचि जाहिर की है। नीलामी के लिए ब्रिटेन सरकार के पास आवेदन भेजने की अंतिम तारीख 28 अप्रैल है। इस पर अंतिम फैसला जुलाई में लिया जाएगा। आपको बता दें कि अंतिम बार कॉमनवेल्थ गेम्स में क्रिकेट 1998 में खेला गया था।

दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर जीता था सोना
मलयेशिया में हुए 1998 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सका था। इसके बाद आज तक कॉमनवेल्थ गेम्स में क्रिकेट नहीं खेला गया है। मलयेशिायाई कॉमनवेल्थ ग्मेस में दक्षिण अफ्रीका ने आस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल जीता था। आपको बता दें कि ये मेजबान देैश पर निर्भर करता है कि वह क्रिकेट को शामिल करे या न, क्योंकि क्रिकेट कॉमनवेल्थ गेम्स की अनिवार्य सूची में शामिल नहीं है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+