Hockey World Cup 2018,INDvsCAN:भारत ने कनाडा को 5-1 से रौंदकर , क्वॉर्टर फाइनल में बनाई जगह
नई दिल्ली। पुरुष हॉकी विश्व कप में भारतीय टीम का अबतक का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। शानदार शुरुआत के बाद मेजबान भारत पूल सी के आखिरी मैच में शनिवार को कनाडा के सामने उतरा। इस मैच में भारत ने कनाडा को से हराकर क्वॉर्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली।
भारत ने कनाडा के सामने शुरू से ही अटैकिंग खेल रखा। भारतीय खिलाड़ी मनप्रीत सिंह के पुश को हरमनप्रीत ने ड्रैग फ्लिक खेलकर भारत के हिस्से का पहला गोल किया। भारत केवल 44 प्रतिशत ही पॉजेशन अपने पास रख सका। हालांकि भारत ने लगातार अटैक किया पहले क्वॉर्टर तक भारत ने 1-0 की बढ़त बनाए रखी लेकिन इसके बाद दूसरे हाफ में भारत के सामने कनाडा ने अटैक हैवी रखा और एक गोल करने में सफल हुआ। 38वें मिनट में कनाडा को मौका मिल गया जिसकी उसे जरूरत थी। कनाडा ने भारत के सामने 1-1 से स्कोर बराबर कर ली। 47वें मिनट में चिग्लेनसेना ने भारत के लिए शानदार गोल करते हुए 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद भारत ने तीसरा गोल दागा। टीम 50वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला इसके बाद। हरमनप्रीत ने नहीं अमित रोहिदास ने स्ट्राइक ली भारत के लिए चौथा गोल दागा।
56वें मिनट में भारत का पांचवां गोल सुमित ने दागा। कनाडा डिफेंडर के पीछे होने के बावजूद सुमित ने बेहतरीन खेल दिखाया।वह बॉल को बैकलाइन से राइट फ्लैंक पर रन डाउन करते हुए सर्कल के अंदर तक ले आए, ललित को गोल के पास देखकर पास किया और इस बार ललित ने कोई गलती नहीं कि उस पास को गोल में बदल दिया। इस गोल के बाद कनाडा ने मैच में अटैकिंग खेल जारी रखा लेकिन भारत ने कोई मौका नहीं दिया। और भारत ने 5-1 से कनाडा को हराकर क्वॉर्टर फाइनल में जगह बना ली।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
