Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बॉल टेंपरिंग: बेनक्रॉफ्ट का बैन खत्म, इस टीम से करने जा रहे हैं वापसी

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे टेस्ट मैच के दौरान बॉल टेंपरिंग के मामले में दोषी कैमरन बेनक्राफ्ट बैन झेलने के बाद फिर से वापसी करने जा रहे हैं।

बॉल टेंपरिंग के फंसने के बाद तत्‍कालीन कप्‍तान स्टीव स्मिथ और उप कप्‍तान डेविड वॉर्नर पर एक एक साल का प्रतिबंध लगा था, जबकि बेनक्रॉफ्ट पर नौ माह का प्रतिबंध लगाया गया था, जो शनिवार को खत्‍म हो गया। प्रतिबंध खत्‍म होने के तुरंत बाद पर्थ स्‍कोरचर्स ने उन्‍हें अपनी टीम में शामिल कर लिया है। बिग बैश लीग में पर्थ का अगला मुकाबला होबार्ट हेरिकेंस से होगा।

बैनक्रॉफ्ट ने इंस्‍टाग्राम पर 28 मार्च से 28 दिसंबर तक के अपने सफर के बारे में बताया। उन्‍होंने इन नौ माह मुझे प्रेरणा की जरूरत थी। बैनक्रॉफ्ट में सभी लोगों, ग्रुप, टीम और समुदाय का शुक्रिया अदा किया।

इससे पहले उन्होंने इस घटना के इस राज से पर्दा उठाने की कोशिश की है कि आखिर इस साजिश का मास्टरमाइंड कौन था। एडम गिलक्रिस्ट को दिए एक इंटरव्यू में बैनक्रॉफ्ट ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्‍ट मैच के दौरान ऑस्‍ट्रेलियाई टीम के तत्‍कालीन उपकप्‍तान वॉर्नर ने उन्‍हें गेंद की कंडीशन बदलने को कहा था।

Story first published: Saturday, December 29, 2018, 17:58 [IST]
Other articles published on Dec 29, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+