Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvsAUS: जसप्रीत बुमराह के शानदार प्रदर्शन के बाद क्या बोले बॉलिंग कोच भरत अरुण

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पारी को तहस नहस कर दिया। इस दौरान बुमराह ने 6 विकेट अपने नाम किया। बुमराह के इस शानदार प्रदर्शन के चलते टीम इंडिया जीत के बेहद करीब पहुंच गई है। जसप्रीत बुंमराह के इस प्रदर्शन के बाद बॉलिंग कोच भरत अरुण ने बुमराह के तारीफों के पुल बांधें हैं।

क्या बोले अरुण:
अरूण ने कहा, ''बुमराह की अलग तरह की गेंदबाजी का एक्शन उन्हें औरों से अलग बनाता है। शायद बल्लेबाज उसकी गेंदों को थोड़ी देर से पकड़ पाते हैं जिससे वह काफी कारगर बन जाता है। निश्चित रूप से किसी भी तेज गेंदबाज को लगातार 145 किमी प्रति घंटे से या इससे ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी करने के लिये हाथों से काफी तेज से गेंद निकालनी पड़ती है। ''

उन्होंने चौथे दिन का खेल समाप्त होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ''बुमराह अपने गेंदबाजी एक्शन की वजह से टेस्ट में शुरूआत करने से पहले ही काफी अच्छा कर रहा था, हमें उस पर पूरा भरोसा था और उसकी गेंदों का सामना करने वाले ज्यादातर बल्लेबाजों ने कहा कि उसकी गेंदें समझना काफी मुश्किल था। ''

अंडर-19 के दौरान पड़ी थी नजर:
अरुण का कहना है कि एनसीए में कार्यरत होने के दौरान मैंने बुमराह को खेलते देखा था। वह तब अंडर-19 स्तर पर खेलता था। हमें इस बात का अनमान था कि बुमराह अपने एक्शन से काफी तेज गेंदबाजी कर सकता है लेकिन इससे उसके शरीर पर असर पड़ता है. यह चुनौती थी और हमने इसके लिये फिजियो व ट्रेनर से चर्चा की थी। अंततः उसने अपनी जगह बना ही ली।

Story first published: Saturday, December 29, 2018, 19:44 [IST]
Other articles published on Dec 29, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+