Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एमपी के कृषि विज्ञान केंद्र ने विराट कोहली को 'कड़कनाथ' चिकन खाने के लिए लिखा खत

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया में जोरदार प्रदर्शन कर रही है तो वहीं देश के सरकारी संस्थानों को विराट कोहली व बाकी खिलाडि़यों के खाने की फ्रिक्र सता रही है। यह खाना सीधा टीम इंडिया की फिटनेस से जुड़ा हुआ है। अपनी फिटनेस और सख्त खानपान के चलते दुनिया भर में सुर्खियों में रहने वाले विराट कोहली के नाम एक सरकारी संस्थान ने पत्र लिखा है। इस पत्र में कोहली से 'कड़कनाथ' चिकन खाने की गुजारिश की गई है। इसके अलावा यह भी बताया गया है कि इस चिकन की प्रमाणिकता खुद हैदराबाद में हुई नेशनल रिसर्च मीटिंग में तय हुई है।

कोहली के अलावा बीसीसीआई के नाम जारी किए गए इस पत्र में दिया गया सुझाव चर्चा के केंद्र में आ गया है। लोगों को जानने की उत्सुकता हो रही है कि यह कड़कनाथ चिकन क्या बला है। दरअसल मध्य प्रदेश के कृषि विज्ञान केंद्र झाबुआ ने बीसीसीआई और कोहली के नाम पत्र लिखकर कोहली से गुजारिश की है कि वह ग्रिल्ड चिकन की बजाय उनके केंद्र के कड़कनाथ चिकन का उपयोग किया करें। संस्थान का कहना है कि भारतीय टीम जो ग्रिल्ड चिकन खाती है उसमे कोलेस्ट्रॉल काफी ज्यादा पाया जाता है। जबकि कड़कनाथ चिकन में ऐसा कुछ नहीं है।

पत्र में दावा किया गया है कि इस चिकन में बहुत कम मात्रा में वसा है। जबकि झाबुआ के कड़कनाथ चिकन में हाई क्वालिटी का प्रोटीन पाया जाता है। ऐसे में बीसीसीआई से अनुरोध किया गया है कि कोहली समेत पूरी टीम को ग्रिल्ड चिकन के बजाए कड़कनाथ चिकन का इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही यह दावा भी किया गया है कि इसमें काफी प्रोटीन और आयरन होता है। बता दें कि भारत की टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज का चौथा और अंतिम मैच सिडनी में खेल रही है। इस मैच में भारत के पास 71 साल में पहली बार ऑस्ट्रेलियन जमीन पर टेस्ट सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है।

Story first published: Thursday, January 3, 2019, 12:13 [IST]
Other articles published on Jan 3, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+