आईपीएल : नाइट राइर्ड्स ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला
आईपीएल के तीसरे संस्करण में नाइट राइर्ड्स का यह पांचवां मुकाबला है जबकि सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में खेल रही मुंबई इंडियंस टीम अपना चौथा मैच खेल रही है।
सौरव गांगुली की कप्तानी वाली नाइट राइडर्स टीम ने दो मैचों में जीत हासिल की है जबकि दो में उसे हार मिली है। दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस ने दो मैचों में जीत हासिल की है जबकि एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है।
नाइट राइर्ड्स ने आईपीएल-3 के उद्घाटन मुकाबले में डेक्कन चार्जर्स को हराया था। इसके बाद उसने बेंगलोर रॉयल चैलेंजर्स की चुनौती भी समाप्त की थी लेकिन राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार मिली थी।
मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली डेयर डेविल्स को हराया है लेकिन रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा है। आठ टीमों की तालिका में मुंबई की टीम तीसरे और नाइट राइर्ड्स पांचवें स्थान पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications