INDvsAUS: रोहित शर्मा ने बताया धोनी को इस नंबर पर करनी चाहिए बल्लेबाजी
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम का बल्लेबाजी का मध्यक्रम अभी भी चिंता का विषय है। सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारत की यह खामी एक बार फिर सबके सामने आई। टीम इंडिया को 34 रन से हार का सामना करना पड़ा। शुरुआती झटकों के बाद भारत का मध्यक्रम भी लड़खड़ाता नजर आया। भारत ने 4 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा की बल्लेबाजी के चलते भारत ने सम्मानजनक स्कोर बनाया हालांकि मैच फिर भी गंवा दिया।
रोहित और धोनी की इस पार्टनरशिप के बाद टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शर्मा ने धोनी की बल्लेबाजी को लेकर सलाह दी है। रोहित ने कहा, 'मेरी व्यक्तिगत राय है कि धोनी अगर चौथे नंबर पर बैटिंग करें तो यह टीम के लिए फायदेमंद होगा।' भारत के उपकप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि नंबर चार की पोजिशन महेंद्र सिंह धोनी के लिए उपयुक्त है।
वहीं, इस मैच में शुरुआती विकेट के बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अंबाती रायुडू चौथे दूसरी ही गेंद पर विकेट के सामने पकड़े गए। चौथे नंबर पर हालांकि टीम प्रबंधन की पहली पसंद रायुडू ही नजर आते हैं। बहरहाल धोनी को लेकर रोहित की इस राय पर विचार किया जा सकता है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धोनी ने 96 गेंद में 51 रन की पारी खेलकर भारत की पारी कुछ देर के लिए संभाली थी ।
इस दौरान धोनी ने 13 महीने बाद अर्शतक जड़ा। यह उनके करियर का 68वां अर्धशतक है।धोनी साल 2018 में पूरी तरह से फार्म से जूझते हुए नजर आए। इस दौरान 20 वनडे मैचों में 25 की औसत से 275 रन ही बना सके। यह विकेटकीपर बल्लेबाज इस दौरान एक भी अर्धशतक नहीं जड़ पाया। उनका स्ट्राइक रेट भी इस बीच केवल 71.42 का रहा जो कि उनके करियर स्ट्राइक रेट से काफी कम है। इससे पहले धोनी के बल्ले से अर्धशतक साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ निकला था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
