प्रो कबड्डी लीग 2017: बंगाल से हारा तेलुगु टाइटंस, मिली लगातार चौथी हार
हैदराबाद। प्रो कबड्डी लीग के पांचवें सीजन में तेलुगु टाइटंस की हार का सिलसिला जारी है। बुधवार को बंगाल वॉरियर्स ने तेलुगु टाइटंस को 30-24 से हरा दिया। हैदराबाद के गच्चीबाउली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में तेलुगु टाइटंस को पांच मैचों में ये लगातार चौथी हार मिली है जबकि बंगाल ने इस जीत के साथ सीजन में अपने सफर की शानदार शुरुआत की है।
इस मैच में जीत ने बंगाल को 5 अंक मिले, वहीं टाइटंस को भी एक अंक मिला। बंगाल के लिए मनिंदर सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 अंक हासिल किए, जबकि जैंग कुन ली ने आठ अंक हासिल किए। दूसरी ओर तेलुगु टाइटंस के लिए विकास ने 9 और राहुल चौधरी ने 5 अंक जुटाए।
बंगाल की टीम ने खेक के शुरुआत में ही बढ़त ले ली थी। पहले हाफ मे बंगाल की टीम ने 19-14 की बढ़त ली हुई थी। दूसरे हाफ में भी टाइटंस की टीम दबाव में ही दिखी। हालांकि टीम की ओर से कई प्रयार हुए लेकिन वो नाकाफी ही रहे और बंगाल ने 30-24 से खेल अपने पक्ष में कर लिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
