कोहली ने डिविलियर्स की पारी को दबाव में सर्वश्रेष्ठ पारी बताया
बेंगलुरू। गुजरात लांयस के खिलाफ आरसीबी की जीत के हीरो रहे एबी डिविलियर्स का लोहा टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी माना है। टीम की जीत के बाद साथी खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया। इस जीत के साथ ही आरसीबी आईपीएल के फाइनल मुकाबले में पहुंच गयी है। Video: नए अवतार में विराट, बनें पेंटर, लेकिन पेंटिंग देखकर हंस पड़ेंगे आप
एबी डिविलियर्स ने इस मैच मे 47 गेंदों पर शानदार 79 रनों की पारी खेली थी और अकेले दम पर टीम को जीत के दरवाजे तक ले गये थे। डिविलियर्स को इस बेहतरीन पारी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया था। गुजरात लायंस की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए जिस तरह से धवल कुलकर्णी ने विराट कोहली को शून्य, क्रिस गेल को 9 रन पर आउट किया उसने टीम को काफी मुश्किल में डाल दिया था।
धवल ने गेल, कोहली के बाद केएल राहुल और सचिन बेबी को भी पवेलियन का रास्ता दिखा दिया था। ऐसे में दूसरे छोर पर खड़े एबीडी ने शानदार पारी खेलनी जारी रखी और टीम को जीत दिलाकर ही वापस लौटे। डिविलियर्स की इस पारी को विराट कोहली व साथी खिलाड़ियो ने प्रेरणात्मक बताया।
विराट कोहली ने कहा कि इस पारी से इस बात की पुष्टि होती है कि कौन सा बल्लेबाज मौजूदा समय के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज है। इतने बड़े मैच में इतना बड़ा खिलाड़ी खुद को आगे लाकर साबित करता है। उन्होंने कहा कि मेरे खयाल से दबाव में यह सबसे बेहतरीन पारियों में से एक है। मैं डिविलियर्स और टीम के लिए काफी खुश हूं।
कोहली ने कहा कि हमने प्ले ऑफ से बेहतरीन मैच खेले हैं। मैं देख रहा था कि विपक्षी टीम डिविलियर्स से काफी डरी हुई थी, कि वह पारी के अंत में कुछ भी कर सकते हैं। आरसीबी ने गुजरात को चार विकेट से हराया था। गुजरात के 158 रनों के लक्ष्य को पाने के लिए 18.3 ओवर लिये और डिविलियर्स ने इस जीत में अहम भूमिका निभायी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
