फर्जी निकली इस चर्चित क्रिकेटर की मार्कशीट, नौकरी से निकालने का नोटिस
नई दिल्ली। आईपीएल में राइजिंग पुणे सुपरजायंट की तरफ से खेलने वाले चर्चित खिलाड़ी अंकित शर्मा को नियंत्रक महालेखाकार ग्वालियर (एजी ऑफिस) ने नौकरी से निकालने का नोटिस दिया है। नई दुनिया की खबर के मुताबिक अंकित पर आरोप है कि उन्होंने आडिटर की नौकरी ज्वाइनिंग के वक्त जो ग्रेजुएशन की मार्कशीट दी थी वह फर्जी है। इधर अंकित ने पूरे मामले में खुद को सही बताते हुए कोर्ट में जाने की बात कही है। बता दें कि अंकित शर्मा आईपीएल के अलावा मप्र रणजी टीम के सदस्य भी हैं।
नई दुनिया की खबर के मुताबिक ग्वालियर के रहने वाले अंकित शर्मा का तीन साल पहले एजी ऑफिस में खेल कोटे से बतौर ऑडीटर के पद पर चयन हुआ था। ज्वाइनिंग के बाद अंकित की मार्कशीट फर्जी होने की शिकायत एजी ऑफिस के अधिकारियों को मिली। इस पर इंटरनल जांच बैठाई गई।
अंकित की ग्रेजुएशन की मार्कशीट सिक्किम यूनिवर्सिटी से जारी की गई है। खबर के मुताबिक जब अंकित की मार्कशीट की जांच हई तब मार्कशीट का वेरीफिकेशन नहीं हुआ। जिसके बाद कमेटी ने उन्हें नौकरी से हटाने की सिफारिश कर दी। एजी ऑफिस के अधिकारियों के मुताबिक रिपोर्ट के आधार पर हाल ही में अंकित को एक माह में टर्मिनेशन का नोटिस जारी किया गया है।
वहीं इस मामले में अंकित शर्मा का कहना है कि उन्होंने 2012 में सिक्किम यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया था। उनके साथ 10 - 15 खिलाड़ी और भी थे। अंकित ने कहा कि उन्होंने डिस्टेंस लर्निंग से परीक्षा पास की है।
इसे भी पढ़ेंः- अरिजीत सिंह के फैन हुए विराट कोहली, फोटो शेयर कर कह दी बड़ी बात
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
