
भुवनेश्वर कुमार की होने वाली बेटर हॉफ का नाम नूपुर नागर
फोटो में दिख रहा है कि भुवनेश्वर अपनी होने वाली पत्नी के साथ एक कैफे में बैठे हुए हैं। भुवनेश्वर कुमार की होने वाली बेटर हॉफ का नाम नूपुर नागर है।
|
भुवी को जमकर मिल रही हैं बधाइयां
भुवनेश्वर ने जैसे ही ये फोटो इंस्टाग्राम पर डाला तेजी से लोगों ने उन्हें बधाई देनी शुरू कर दी है। लगातार सभी उन्हें बहुत ज्यादा शुभकामनाएं दे रहे हैं।
| |
आधी फोटो तब की थी पोस्ट
मई 2017 में भुवनेश्वर कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पेस्ट की थी। इस पिक में उनके सामने कौन लड़की थी ये तब स्पष्ट नहीं हुआ था लेकिन फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे। भुवनेश्वर ने भी फोटो कैप्शन में लिखा - ‘डिनर डेट। पूरी पिक जल्दी ही पोस्ट करूंगा।' हालांकि उसी फोटो को भुवी ने अब पूरी तरह से पोस्ट कर दिया है।
भुवी ने किया था खंडन
हॉफ फोटो को डालने के एक हफ्ते बाद भुवनेश्वर 'मिस्ट्री गर्ल' के साथ कार में बैठकर कहीं जाते दिखे। कुछ अखबारों में छपा कि ये भुवनेश्वर और तेलुगु फिल्म एक्ट्रेस अनुस्मृति दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि भुवनेश्वर ने इस बात का इंस्टाग्राम पर खंडन भी करते हुए लिखा था कि ‘जब मेरा किसी लड़की से अफेयर होगा तो खुद सबको इन्फॉर्म करूंगा।' और फाइनली भुवी ने उस लड़की का नाम कन्फर्म कर दिया है जो उनकी जीवन संगिनी बनेंगी।


Click it and Unblock the Notifications
