Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्रिकेट या मौत का खेल, सीने पर गेंद लगने के बाद एक और क्रिकेटर की मौत

नयी दिल्ली। क्रिकेट का खेल जहां रोमांच का खेल है वहीं ये खेल अब मौत का कारण भी बनता जा रहा हैं। एक के बाद एक क्रिकेटर को मैदान में लगी चोट और उसके बाद उनकी मौत से ये डर लगना भी लाजिमी है। एक बार फिर से क्रिकेट के इस खेल ने नौजवान होनहार क्रिकेटर को हम से छीन लिया।

तमिल मूल के इंग्लैंड के क्रिकेटर बावलन पथमनाथन की मैदान पर लगी चोट से मौत हो गई। श्रीलंका मूल के इस क्रिकेटर पथमनाथन ब्रिटिश तमिल लीग में मनीपे पेरिश स्पोर्ट्स क्लब की तरफ से बैटिंग कर रहे थे। उसी दौरान उनके सीने पर बॉल लगी। गेंद इतनी तेज लगी कि उसकी मौत की वजह बन गई। ब्रिटिश तमिल क्रिकेट लीग की वेबसाइट के मुताबिक पथमनाथन श्रीलंका के जाफना के हार्ट्ले कॉलेज में पढ़ चुके थे।

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिलिप ह्यूज की नवंबर 2014 में मैदान पर लगी चोट के कारण मौत हो गई थी।। वहीं इसी साल अप्रैल में यंग क्रिकेटर अंकित केसरी की भी साथी खिलाड़ी से टकरा जाने से मौत हो गई थी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+