INDvsWI: दूसरे टेस्ट में खलल डाल सकता है 'तितली' का कहर
नई दिल्ली। प्राकृतिक आपदाएं अपने भीतर कई खतरनाक मंजर समेटे होती हैं। ऐसी ही एक आपदा ने इस समय अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दरअसल बंगाल की खाड़ी में बने दबाव के कारण तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान 'तितली' का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने बुधवार को ही इस तूफान की चेतावनी जारी कर दी है। ऐसे में इसका असर शुक्रवार से शुरू हो रहे भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबले पर भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि इस तूफान के दौरान 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं और इस चक्रवात का सबसे ज्यादा प्रभाव ओडिशा और आंध्र प्रदेश पर ही पड़ेगा। बता दें अगर यह तूफान पूर्वी तटीय इलाकों से टकराता है, तो फिर हैदराबाद में भी बारिश का कहर दिख सकता है और इसका असर भारत-वेस्ट इंडीज टेस्ट पर भी होगा।
ये भी पढ़ें- अनुष्का और आयशा के बीच अनबन के बाद शिखर को टीम इंडिया से आउट किए जाने पर सवाल
राजकोट में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में भारत ने पारी और 272 रनों से जीत हासिल की थी, वहीं इस दूसरे मुकाबले में जहां भारतीय टीम की नजर इस सीरीज को क्लीन स्विप करने की थी तो वहीं दूसरी ओर वेस्टइंडीज इस मुकाबले में जीत हासिल कर सीरीज 1-1 से बराबरी पर लाना चाहेगा। ऐसे में यह तूफान मैच में खलल डाल सकती है। बता दें कि अगर यह तूफान कमजोर नहीं पड़ा, तो फिर तेज हवाओं के साथ समूचे प्रभावित होने वाले इलाके में तेज बारिश भी होगी। हैदराबाद भी इस तूफान की जद में होगा। ऐसे में देखना होगा कि आखिर क्या ये तूफान का कितना असर मैच में पड़ता है।
Story first published: Thursday, October 11, 2018, 15:40 [IST]
Other articles published on Oct 11, 2018
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
