'चैंपियन सांग' फेम क्रिकेटर ब्रावो गायेंगे हिंदी फिल्म में गाना..
नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के स्टार खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो एक शानदार सिंगर है, ये बात किसी से छुपी नहीं है। चैंपियन सांग से मशहूर हुए ब्रावो को इंडिया में काफी लोकप्रियता हासिल हुई है, इस कारण अब वो शायद बहुत जल्द हिंदी फिल्म में बतौर प्लेबैक सिंगर गाना गाते नजर आयेंगे।
ऐसी खबर है कि फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा की फिल्म 'तुम बिन 2' में उन्हें गाना गाने का मिला है। इस फिल्म का एक गाना ब्रावो गायेंगे, जिसमें संगीत देंगे मशहूर सिंगर और संगीतकार अंकित तिवारी।
कहा जा रहा है कि ब्रावो को जो गाना दिया गया है, उसके बोल हैं 'जैगर बॉम्ब'.. जो कि एक कॉकटेल ड्रिंक है।गाने की शूटिंग सितंबर में शुरू हो जायेगी। इस गाने में रोमानिया के डांसर नजर आयेंगे। ये गाना हिंदी-वेस्टर्न मिक्स होगा।
सलमान और शाहरूख खान काफी पसंद
वैसे आपको बता दें कि ब्रावो बस कुछ ही हिंदी के शब्द जानते हैं, ब्रावो को सलमान और शाहरूख खान काफी पसंद हैं और वो टीवी के मशहूर कॉमेडी कपिल शर्मा के शो का हिस्सा भी बन चुके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
