नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की गिरफ्तारी के बाद से हो रही भयानक हिंसा को लेकर भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने बड़ा बयान दिया है। गंभीर ने ट्वीट कर बारा पर निशाना साधा है। गंभीर ने इसे धार्मिक मार्केटिंग का यह एक क्लासिक उदाहरण बताया है। सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक राय रखने वाले भारतीय क्रिकेटर इस मामले से दुखी हैं।
शुक्रवार को सीबीआई की विशेष अदालत ने गुरमीत राम रहीम को एक रेप केस में दोषी पाया था। जिसके बाद कोर्ट ने बाबा को पुलिस हिरासत में भेज दिया। कोर्ट ने कहा कि वह 28 अगस्त को इस मामले में सजा का ऐलान करेगी। हालांकि सजा को दोषी पाए जाने के बाद से ही देश के कई राज्यों में हिंसा की बारदातें सामने आई हैं। हरियाणा और पंजाब समेत उत्तर-भारत के कई शहरों में हिंसा भड़क गई। इस हिंसा में खाफी जान-माल के नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है।
गंभीर ने ट्वीट कर लिखा- 'यह सोच कर हैरान हूं कि 'इंसान' और उसके बुरे कर्मों को लेकर राम और रहीम क्या सोच रहे हैं! धार्मिक मार्केटिंग का यह एक क्लासिक उदाहरण है।' आपको बता दें कि शुक्रवार शाम से भड़की इस हिंसा में अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है।
Wonder what Ram & Rahim are thinking about the 'Insaan' & his misdeeds today! A classic case of religion marketing! #PanchkulaViolence
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) August 26, 2017
वहीं गंभीर से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की थी।
Request everyone to please maintain calm and peace.
— Virender Sehwag (@virendersehwag) August 25, 2017