नई दिल्ली। इन दिनों एक बार फिर से राष्ट्रगान को लेकर बहस छिड़ी है, लोगों के इस बात पर एतराज है कि सिनेमाघरों में राष्ट्रगान नहीं बजना चाहिए., आम से लेकर खास तक इस बहस पर अपनी राय रख रहे हैं लेकिन इन लोगों का ध्यान देश की मुख्य समस्याओं की ओर आखिर क्यों नहीं जाता है इसी मुद्दे की तरफ इशारा किया है टीम इंडिया से बाहर चल रहे दिल्ली के डैशिंग प्लेयर गौतम गंभीर ने, टीम इंडिया के स्टार प्लेयर रह चुके गंभीर ने देश में राष्ट्रगान पर खड़े होने को लेकर जारी बहस पर तीखा तंज कसा है, उन्होंने ट्विटर पर एक गरीब लड़के का वीडियो शेयर किया है। 24 सेकंड के इस वीडियो में एक गरीब लड़का कुछ करतब दिखाता नजर आ रहा है।
इसे ट्वीट करने के बाद गंभीर ने लिखा है कि मेरे युवा दोस्त, माफ करना लेकिन अभी हमारे पास आपके लिए खड़े होने का समय नहीं है। हम फिलहाल इस बात पर बहस करने में व्यस्त हैं कि राष्ट्रगान के दौरान खड़ा होना है या नहीं। ये कोई पहला मौका नहीं है जब गंभीर ने इस तरह का ट्वीट किया है, वो इससे पहले भी कई बार इस तरह के ट्वीट कर चुके हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने एक बाल मजदुर की तस्वीर ट्विट पर पोस्ट की थी और पूछा था हम तेरे लिए कुछ नहीं कर सकते ऐ दोस्त, हमें अभी कई मंदिर और मस्जिद बनाने हैं। इसके बाद गंभीर ने अगले ट्वीट पर लोगों से सवाल किया था कि आजादी के 70वें साल में भी मैं अभी तक अपने युवा दोस्तों के लिए इस सवाल का जबाव ढूंढ रहा हूं। क्यों कोई सलाह है?'
Am sorry my young friend at d moment we don't have time to stand for u as we r busy debating whether to stand for national anthem or not! pic.twitter.com/gzbwZKffPW
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) October 29, 2017