For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हरमनप्रीत, चेतेश्वर पुजारा देवेंद्र समेत इन लोगों को मिले खेल पुरस्कार

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद देश की खेल प्रतिभाओं को सम्मानित विभिन्न खेल पुरस्कारों से सम्मानित कर रहे हैं।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद देश की खेल प्रतिभाओं को सम्मानित विभिन्न खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया। इसमें भारत के शीर्ष खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से भी नवाजा गया। खेल दिवस यानी मेजर ध्यान चंद के जन्मदिन पर देश की खेल प्रतिभाओं राष्ट्रपति भवन में खेल पुरस्कार दिए गए।

रियो पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले देवेंद्र झाझरिया और पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान सरदार सिंह को देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस समारोह में 17 खिलाड़ियों को प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से भी नवाजा गया।

राष्‍ट्रपति भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में क्रिकेटर चेतेश्‍वर पुजारा और हरमनप्रीत कौर सहित 17 खिलाड़‍ियों को अर्जुन अवार्ड प्रदान किए गए। श्रीलंका दौरे पर होने के कारण पुजारा यह अवार्ड लेने के लिए मौजूद नहीं थे। पदक के अलावा खेल रत्न अवार्ड जीतने वाले खिलाड़ियों को 7.5 लाख रुपये का नगद पुरस्कार और प्रशस्तिपत्र तथा अर्जुन, द्रोणाचार्य और ध्यानचंद अवार्ड जीतने वाले खिलाड़ियों को पांच लाख रुपये का नगद पुरस्कार तथा प्रशस्तिपत्र दिया गया।

इन्हें मिला पुरस्कार

अर्जुन अवार्ड :-
चेतेश्वर पुजारा (क्रिकेट), हरमनप्रीत कौर (क्रिकेट), वरुण सिंह भाटी (पैराएथलीट), प्रशांती सिंह (बास्केटबॉल), एसएसपी चौरसिया (गोल्फ), ओनम बेमबेम देवी (महिला फुटबॉल), साकेत मिनैनी (टेनिस), मरियपन्न थंगावेलू (पैराएथलीट), वीजे सुरेखा (तीरंदाजी), खुशबीर कौर (एथलेटिक्स), आरोकिया राजीव (एथलेटिक्स), एसवी सुनील (हॉकी), सत्यव्रत कादियान (कुश्ती), एंथोनी अमलराज (टेबल टेनिस), पीएन प्रकाश (निशानेबाजी), जसवीर सिंह (कबड्डी) और देवेंद्रो सिंह (मुक्केबाजी).

द्रोणाचार्य पुरस्कार:-
स्वर्गीय डा. रामकृष्णन गांधी (एथलेटिक्स) और हीरानंद कटारिया (कबड्डी).

लाइफटाइम द्रोणाचार्य अवार्ड:-
जीएसएसवी प्रसाद (बैडमिंटन), बृजभूषण मोहंती (मुक्केबाजी), पीए रफेल (हॉकी), संजय चक्रवर्ती (निशानेबाजी) और रोशन लाल (कुश्ती).

ध्यानचंद अवार्ड:-
भूपेंद्र सिंह (एथलेटिक्स), सैयद शाहिद हकीम (फुटबॉल) और सुमरई टेटे (हॉकी)

    Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
    Other articles published on Nov 14, 2017
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+