टीम का मुख्य लक्ष्य श्रृंखला जीतनाः कुंबले
चेन्नई, 15 जुलाईः सचिन तेंदुलकर श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल कर सकते हैं लेकिन भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने साफ किया है कि टीम का मुख्य लक्ष्य श्रृंखला जीतना होगा।
तेंदुलकर (11 782 रन) को वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा (11 953 रन) को पीछे छोड़ने के लिये केवल 172 रन की दरकार है। कुंबले ने कहा कि यह केवल बल्लेबाज के लिये नहीं बल्कि पूरे देश के लिये महान क्षण होगा लेकिन तब भी श्रृंखला जीतना खिलाड़ियों की पहली प्राथमिकता होगी।
कुंबले ने टीम के श्रीलंका रवाना होने की पूर्व संध्या पर कहा "जब भी हमारा कोई साथी नयी उपलब्धि हासिल करता है तो हम गौरव महसूस करते हैं। कोई भी उपलब्धि एक खिलाड़ी की नहीं बल्कि पूरी टीम की होती है। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण यह है कि हमें वहां श्रृंखला जीतनी है। सभी सबसे पहले इसी के बारे में सोचेंगे।"
उन्होंने कहा "मुझे पक्का विश्वास है कि किसी न किसी समय सचिन इस उपलब्धि को हासिल कर लेगा। यह केवल उनके लिये ही नहीं बल्कि पूरे भारतीय क्रिकेट के लिये बड़ी उपलब्धि होगी।" सचिन तेंडुलकर ने हाल ही में ग्रोइन की चोट से उबरने के बाद पूरी तरह फिट होकर वापसी की है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications