लियम लिविंगस्टोन ने 138 गेंदों पर जड़े 350 रन, टूटा भारत का रिकॉर्ड

नयी दिल्ली। क्रिकेट असंभावनाओं का खेल है, ये बात आज एक बार फिर से साबित हो गई जब लंकाशायर के ऑलराउंडर लियम लिविंग्स्टोन ने महज 138 गेंदों में धमाकेदार 350 रन बनाकर अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। 27 छक्के और 34 चौके जड़कर लियम लिविंग्स्टोन ने 350 रन जड़कर वनडे क्रिकेट की सबसे बड़ी पारी खेली।

इस शानदार रन के साथ ही लिविंग्स्टोन ने भारत का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब तक ये रिकॉर्ड भारत के निखिलेश सुरेंद्रण के नाम था। निखिलेश ने हैदराबाद क्लब स्तर की मैच खेलते हुए वनडे में नाबाद 334 रनों की पारी खेली थी।

ईसीबी नैशनल क्लब चैंपियनशिप मैच में केल्डी के खिलाफ नैंटविच टाउन टीम की तरफ से खेलते हुए लिविंगस्टोन ने ये रिकॉर्ड बनाए। लिविंगस्टोन ने 350 रन की पारी में 298 रन सिर्फ बाउंड्रीज से निकाले।

21 साल के लिविंगस्टोन ने पहला शतक पूरा करने में सिर्फ 47 गेंदें खेली, जबकि 200 का आंकड़ा 37 और गेंदें खेलकर पूरा कर लिया, और फिर कुल 123 गेंदे खेलकर 31 चौके, 22 छक्के की मदद से वह 300 पर थे। नॉर्थ वेस्ट इंग्लैंड के क्लब नैंटविच ने लिविंग्स्टोन की पारी की बदौलत 45 ओवरों में 579 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और अंततः मुकाबला 500 रनों के बड़े अंतर से जीता।

Story first published: Monday, April 20, 2015, 20:55 [IST]
Other articles published on Apr 20, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+