Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvsAUS: इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का भाई हुआ गिरफ्तार,आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज से पहले ही ऑस्ट्रेलियाई टीम को करारा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस्मान खवाजा के भाई अर्शकान ख्वाजा को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पाकिस्तानी मूल के ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा गुरुवार से भारत के खिलाफ चार टेस्ट की सीरीज का पहला मैच खेलने उतरेंगे। उन्होंने टेस्ट करियर में अभी तक 35 मैच में 2455 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 43.83 का रहा है। इस दौरान उनके भाई को गिरफ्तार करने पर उस्मान पर मानसिक दबाव हो सकता है।

फर्जी सूची जारी करने का आरोप :

फर्जी सूची जारी करने का आरोप :

अर्शकान पर आरोप है कि उसने एक फर्जी सूची जारी की थी। जिसमें आतंकियों के निशाने पर होने वाले लोगों के नाम शामिल थे। इनमें ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री मैल्कन टर्नबुल का भी नाम था।

सिडनी से किया गया गिरफ्तार:

सिडनी से किया गया गिरफ्तार:

पुलिस के अनुसार, 39 साल के अर्शकान को सिडनी से गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी अगस्त में न्यू साउथ वेल्स यूनिवर्सिटी ग्राउंड पर मिले दस्तावेज के आधार पर की गई। उस्मान के भाई से पूछताछ की जा रही है। बरामद दस्तावेजों में आतंकी साजिश और उनकी हिट लिस्ट शामिल थी।

अर्शकान का साथी भी हुआ था गिरफ्तार:

अर्शकान का साथी भी हुआ था गिरफ्तार:

मीडिया के अनुसार अर्शकान यूनिवर्सिटी में मोहम्मद कामर निजामदेन का साथी हैं। निजामदेन पहले ही इस मामले में गिरफ्तार हो चुका है। हालांकि, बाद में हैंडराइटिंग के दस्तावेज से मिलान नहीं करने पर उसे छोड़ दिया गया था।

Story first published: Tuesday, December 4, 2018, 10:50 [IST]
Other articles published on Dec 4, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+