कैटरीना से कम नहीं है इस क्रिकेटर की वाइफ, फोटो होते हैं वायरल

नई दिल्ली। अभी हाल ही में विराट कोहली ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी की। अनुष्का की खूबसूरती हर कोई जानता है। लेकिन और भी ऐसे कई क्रिकेटर हैं जिनकी पत्नियां भले ही कोई बॉलीवुड एक्ट्रेस नहीं हैं लेकिन खूबसूरती के मामले में किसी एक्ट्रेस से कम भी नहीं हैं। फिर चाहें वो स्टुअर्ट बिन्नी की पत्नी मयंती लयंगर हों या फिर दिनेश कार्तिक की पत्नी दीपिका पल्लीकल हों। इस मामले में क्रिकेटर मनोज तिवारी की पत्नी किसी से कम नहीं हैं।

सुष्मिता रॉय किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं

सुष्मिता रॉय किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं

मनोज तिवारी की पत्नी सुष्मिता रॉय किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। मनोज तिवारी और सुष्मिता रॉय बचपन से ही एक-दूसरे को जानते थे। लेकिन बाद में ये दोस्ती प्यार में बदल गई।

सुष्मिता रॉय सोशल मीडिया पर भी बेहद एक्टिव

सुष्मिता रॉय सोशल मीडिया पर भी बेहद एक्टिव

जुलाई 2013 में दोनों ने शादी कर ली। सुष्मिता रॉय सोशल मीडिया पर भी बेहद एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम (roy_susmita7) पर अपनी फोटो शेयर करती रहती हैं।

पत्नी अक्सर अपने पति को चीयर्स करती दिखाई देती हैं

पत्नी अक्सर अपने पति को चीयर्स करती दिखाई देती हैं

मनोज तिवारी आईपीएल में राइजिंग पुणे सुपरजायंट की तरफ से खेलते हैं। इस दौरान उनकी पत्नी अक्सर अपने पति को चीयर्स करती दिखाई देती हैं।

फोटोशूट सोशल मीडिया पर शेयर किया

फोटोशूट सोशल मीडिया पर शेयर किया

मनोज तिवारी की पत्नी 2016 में तब सबसे ज्यादा चर्चा में आईं थी जब उन्होंने अपना एक फोटोशूट सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

कई हॉट और ग्लैमरस फोटोशूट कराए

कई हॉट और ग्लैमरस फोटोशूट कराए

सुष्मिता मनोज तिवारी के साथ ग्रीस छुट्टियां मनाने गईं थीं वहां उन्होंने कई हॉट और ग्लैमरस फोटोशूट कराए थे। जिसके बाद उनका ग्लैमरस लुक बेहद चर्चा में आ गया था।

भारत की तरफ से 12 वनडे मैच खेले

भारत की तरफ से 12 वनडे मैच खेले

मनोज तिवारी के क्रिकेट करियर की बात करें उन्होंने भारत की तरफ से 12 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान उनके नाम 1 शतक और 1 अर्धशतक की मदद से 287 रन हैं।

3 इंटरनेशनल टी20 मैचों की 1 पारी में 15 रन

3 इंटरनेशनल टी20 मैचों की 1 पारी में 15 रन

वहीं 3 इंटरनेशनल टी20 मैचों की 1 पारी में 15 रन हैं। वहीं मनोज तिवारी ने 147 आईपीएल मुकाबलों में 2875 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 14 अर्धशतक भी जड़े। हालांकि वे रणजी में बंगाल की टीम के कप्तान हैं। उनकी टीम ने इस साल सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। जहां उन्हें दिल्ली के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

Story first published: Saturday, December 23, 2017, 15:03 [IST]
Other articles published on Dec 23, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+