For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्रिकेटर मनोज तिवारी ने राजनीति में रखा कदम, TMC का थामा हाथ

कोलकाता। क्रिकेटर मनोज तिवारी क्रिकेट के मैदान के बाद अब राजनीति के मैदान में अपनी किस्मत आजमाएंगे मनोज तिवारी आज पश्चिम बंगाल के हुगली में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की रैली में तृणमूल कांग्रेस में शामिल होंगे। मनोज तिवारी को छोटा दादा के नाम से भी जाना जाता है। मनोज तिवारी भारतीय टीम की ओर से वनडे और टी-20 मैच खेल चुके हैं। इसके अलावा मनोज तिवारी आईपीएल का भी हिस्सा रह चुके हैं। मनोज तिवारी कोलकाता नाइट राइडर्स, किंग्स इलेवन पंजाब और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की ओर से आईपीएल में खेल चुके हैं। मनोज तिवारी पश्चिम बंगाल क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके हैं और उन्होंने भारत की ओर से 12 वनडे और तीन टी-20 मैच खेले हैं।

हाल ही में मनोज तिवारी ने ट्विटर पर पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को लेकर तंज कसते हुए ट्वीट किया था। मनोज तिवारी ने ट्वीट करके लिखा था, पेट्रोल ने क्या जबरदस्त पारी खेली है। अलग हालात में एक बेहतरीन शतक। डीजल ने भी बराबरी से साझेदारी में साथ दिया। तुम दोनों की जबरदस्त साझेदारी।आम आदमी के खिलाफ खेलना इतना आसान नहीं था, लेकिन तुम दोनों ने करके दिखाया।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। प्रदेश में टीएमसी और भारतीय जनता पार्टी के बीच सियासी घमासान जारी है। दोनों ही दलों में सेलेब्रिटीज के आने का सिलसिला जारी है। मनोज तिवारी ने खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट करके लिखा आज से नए सफर की शुरुआत हो रही है। आपके प्यार और समर्थन की जरूरत है। अब से यह मेरी राजनीतिक प्रोफाइल होगी।

Story first published: Wednesday, February 24, 2021, 13:26 [IST]
Other articles published on Feb 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+