अमरोहा। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शामी के भाई को उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शमी के भाई मोहम्मद हसीब पर पुलिस के साथ मारपीट और अभद्रता का आरोप है।
5 साल बाद वापसी करने वाले नेहरा चाहतें हैं टी-20 विश्व कप खेलना
उत्तर प्रदेश के अमरोहा के डिडौली कोतवाली में मामला दर्ज किया गया था। मामले में नामजद पांच लोग फरार है। पुलिस ने इनमे से एक आरोपी मोहम्मद रिजवान को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन मोहम्मद हसीब ने मारपीट करके पुलिस से उसे छुडा लिया था।
पुलिस के साथ मारपीट और अभद्रता के चलते शामी के भाई सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें से सिर्फ मोहम्मद हसीब की गिरफ्तारी हो सकी है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष अक्टूबर माह में गोकशी के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
जिसमें से रिजवान की ही सिर्फ गिरफ्तारी हो सकी थी। पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी ने बताया कि मोहम्मद हसीब के खिलाफ कोई भी आपराधिक मामला नहीं दर्ज है। लेकिन जो सूचनायें हमें मिल रही हैं उसके हिसाब से उनके संबंध कुछ आपराधिक लोगों से है।