Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

उत्तराखंड का ये क्रिकेटर भारत को छोड़कर इस देश की टीम में हुआ शामिल

नई दिल्ली। एक बड़ा क्रिकेटर बनकर लोगों के सामने आना हर किसी का सपना होता है, लेकिन यह भी तभी संभव है जब उसे राष्ट्रीय टीम में जगह मिले। भारतीय क्रिकेट टीम में जगह पाने के लिए कई युवा क्रिकेटर दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन कईयों की किस्मत साथ दे जाती है तो कईयों की नहीं। उत्तराखंड के एक युवा क्रिकेटर भी भारतीय टीम में शामिल होना चाहता था, पर जब उसे उम्मीद खत्म होती दिखी तो उसने दूसरे देश के लिए खेलने का फैसला ले लिया। हम बात कर रहे हैं इशान पांडे की जो अब नेपाल की क्रिकेट टीम में चुने गए हैं।

बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान पांडेय का चयन नेपाल की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में हुआ है। वह अंडर-19 टीम में खेलते नजर आएंगे। जल्द ही वह सिंगापुर में होने वाली त्रिकोणीय टीम-20 सीरीज में बतौर ओपनर अपने बल्ले का कमाल दिखाते नजर आएंगे। इशान ने जिला इंटर स्कूल और जोनल स्तर के टूर्नामेंट खेलने के बाद शुरू में भारतीय क्रिकेट टीम में एक जगह बनाने की कोशिश की, लेकिन अपने पिता के कहने पर वो क्रिकेट खेलने के लिए नेपाल में बस गए। इशान नेपाल की राजधानी काठमांडू में एमबीबीएस कर रहे हैं, जहां वो मेडिकल कॉलेज धुलियाखाल के छात्र हैं।

इशान पांडे कॉलेज हॉस्टल में रहते हैं और वो पढ़ाई और क्रिकेट दोनों पर ध्यान दे रहे हैं. इशान ने कहा, 'मैं दिन और रात में पढ़ाई करता हूं लेकिन सुबह-शाम प्रैक्टिस के लिए भी जाता हूं. प्रैक्टिस की वजह से मुझे नेपाल की अंडर 19 टीम में खेलने का मौका मिला और अब अच्छे प्रदर्शन के बाद मुझे नेपाल की नेशनल टीम में मौका मिला है.' 24 सितंबर से चार अक्तूबर तक सिंगापुर में होने वाली त्रिकोणीय टीम-20 सीरीज के लिए बीती 19 सितंबर को घोषित नेपाल की टीम में बतौर बल्लेबाज ईशान को भी मौका मिला है। इससे पहले वह वर्ष 2018 में आयोजित 'प्रधानमंत्री कप में प्रदेश-3 की ओर से भी खेल चुके हैं।

Story first published: Wednesday, September 25, 2019, 13:00 [IST]
Other articles published on Sep 25, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+