For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने वाले क्रिकेटर प्रणव को पुलिस ने मारा थप्‍पड़, दी गालियां

जिस जगह पर हेलीपैड बनाया जा रहा था उससे कुछ ही दूरी पर क्रिकेट पिच थी। जब हेलीपैड बनाने के लिए अफसर और पुलिस वहां पहुंची तो वहां खेल रहे प्रणव समेत बाकी खिलाड़ियों ने इसका विरोध किया।

मुंबई। युवा क्रिकेटर प्रणव धानवडे के साथ पुलिस की बदसलूकी का मामला सामने आया है। प्रणव का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ गाली-गलौच की, थप्‍पड़ मारा और अपराधियों की तरह घसीटते हुए थाने लेकर गई। प्रणव का कहना है कि उन्‍होंने सिर्फ अपने मैदान पर मंत्री के लिए बन रहे हेलीपैड पर पुलिस से सवाल पूछा था। आगे की बात करने से पहले आपको बता दें कि प्रणव वहीं क्रिकेटर हैं जिन्‍होंने 1009 रन बनाकर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा था। फ्रॉड केस में पति संग पकड़ी गई जानी-मानी एक्‍ट्रेस



जानकारी के मुताबिक मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर एक कार्यक्रम के सिलसिले में मुंबई से सटे भिवंडी आने वाले थे। जावडेकर के लिए कल्‍याण के सुभाष ग्राउंड में हेलीपैड बनाया जा रहा था। जिस जगह पर हेलीपैड बनाया जा रहा था उससे कुछ ही दूरी पर क्रिकेट पिच थी। जब हेलीपैड बनाने के लिए अफसर और पुलिस वहां पहुंची तो वहां खेल रहे प्रणव समेत बाकी खिलाड़ियों ने इसका विरोध किया।

प्रणव ने विरोध करते हुए पूछा कि खेल की जगह को किसी नेता के दौरे के लिए कैसे दी जा सकती है? उन्होंने कहा कि उन्हें पहले एक्सर्साइज करने दी जाए। इस पर पुलिसकर्मी ने प्रणव को गाली दी और थप्पड़ भी मारा। यह सब देखकर प्रणव के पिता प्रशांत वहां पहुंचे और इसका विरोध किया। पुलिस ने प्रणव और उनके पिता को पुलिस जीप में जबरन बिठा दिया। पुलिसकर्मियों ने कहा कि वे उन्हें बाजारपेठ पुलिस स्टेशन में सबक सिखाएंगे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+