क्रिकेटर प्रवीण कुमार की मां को कार ने कुचला, हालत गंभीर
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार की मां सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं। बागपत रोड के रजबाहे के पास एक तेज रफ्तार कार ने क्रिकेटर प्रवीण कुमार की मां मूर्ति देवी को कुचल दिया, जिसके बाद कार सवार मौके से फरार हो गया। प्रवीण का पूरा परिवार मुल्ताननगर में रहता है। प्रवीण के भाई विनय कुमार का कहना है कि उनके पिता सकत सिंह और माता मूर्ति देवी एक धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए बाइक से जानी थाना क्षेत्र के गांव नगला जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि क्रिकेटर प्रवीण कुमार की मां मूर्ति देवी कल अपने पति सकत सिंह के साथ गंगनहर में मूर्ति विसर्जित करके लौट रही थीं।
घटना के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से भाग गया। घटना के संबंध में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद प्रवीण कुमार की मां मूर्ति देवी को केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने अस्पताल जाकर अपनी मां का हाल जाना और डॉक्टरों से बातचीत भी की।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
