Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अश्विन की पत्नी ने बताया अपनी 'पहली रात' का बेडरूम सीक्रेट, सोशल पर हुआ वायरल

नई दिल्ली। मौजूदा समय में भारतीय टीम के सबसे धाकड़ गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन की पत्नी प्रीति अश्विन ने अपनी शादी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है जिसे जानकर आप चौंकेंगे मगर अपनी हंसी भी नहीं रोक पाएंगे। दरअसल रविचंद्रन अश्विन की शादी 13 नवंबर 2011 को हुई थी। हाल ही में उन्‍होंने शादी की छठी सालगिरह मनाई।

इस दौरान अश्विन ने पत्नी को प्यारा सा मैसेज करते हुए लिखा, हमारी शादी को 6 साल हो गए प्रीति। ये वक्त कितनी जल्दी निकल गया। मेरे हर मुश्किल समय में मेरे साथ खड़े रहने के लिए शुक्रिया।

अश्विन के इस मैसेज के बाद उनकी पत्नी प्रीति ने उन्हें शुक्रिया कहा। प्रीति ने लिखा, 'शुक्रिया, कठिन वक्त को हमने मिल कर मुकाबला किया। लेकिन क्या तुम्हें लगता है कि हमारी शादी इतनी मजबूत हो गई है कि हम साथ में केटो (डाइट) ले सकते हैं।

इसके बाद प्रीति ने दोनों की शादी की तस्वीर शेयर करते हुए एक और ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- "आज ही के दिन 6 साल पहले हमारी शादी हुई थी और हम कोलकाता गए हुए थे। मुझे परिवार वालों ने कहा था कि उसे(अश्विन) सोने देना क्योंकि अगले दिन उसका मैच था। लेकिन उस रात वहां टीम के कुछ खिलाड़ियों ने अलार्म छिपाकर रखे थे, जो पूरी रात बजते रहे। अच्छी बात ये थी कि अगले दिन टीम को बल्लेबाजी करनी थी।"

बता दें कि अश्विन ने अपनी दोस्त प्रीति नारायण (Prithi Narayan) से शादी की है। खबरों की मानें तो दोनों ने एक ही कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी और तभी दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। बाद में दोनों के परिवारों को उनके बारे में पता चला और वो उनकी शादी के लिए तैयार हो गए।

प्रीति ने आगे लिखा, 'वह मेरा पहला टेस्ट मैच था। मैं जितना इस मैच के लिए घबराई थी, उतनी ही उत्साहित भी थी। मुझे सबसे अजीब तब लगा जब मैं मैदान में अश्विन को पहचान नहीं पाई। यह वह व्यक्ति है जो पहले ही 300 विकेट की ओर बढ़ रहा है। ब्लेस्ड।"

गौरतलब है कि 11 जुलाई 2015 को अश्विन और प्रीति एक बच्ची के पेरेंट्स बने, बच्ची का नाम अकीरा रखा गया। 21 दिसंबर 2016 को दोनों एक बार फिर से एक बच्ची के पेरेंट्स बने।

Story first published: Thursday, November 16, 2017, 12:50 [IST]
Other articles published on Nov 16, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+