क्या टीम में जगह बनाने के लिए जडेजा कर रहे हैं 375 किमी लंबी धार्मिक पदयात्रा?
जामनगर। लगातार आलोचनाओं में घिरे होने के कारण टीम इंडिया से बाहर किये गये रविंद्र जडेजा इन दिनों धार्मिक पदयात्रा पर हैं। हालांकि जडेजा ने इस बात को गु्प्त रखने की भरपूर कोशिश की है लेकिन ऐसी बातें कहां छुपने वाली हैं।
टीवी चैनलों की रिपोर्ट बता रही है कि जडेजा शनिवार को अपने गृहनगर जामनगर से अपने पिता और कुछ खास मित्रों के साथ पदयात्रा पर निकले हैं, जो कि कच्छ जिले में मां आशापुरा के प्रसिद्ध मंदिर माता नो मढ़ पर खत्म होगी जिसके लिए जडेजा प्रतिदिन 25-30 किमी चलेंगे।
क्या टीम में वापसी चाहते हैं रविंद्र जडेजा?
जडेजा इतनी कठिन यात्रा पर क्यों निकलें हैं, क्या उनकी कोई बड़ी इच्छा है इस पर उनके परिवारवालों ने चुप्पी साध ली है और कहा है कि यह केवल जडेजा की श्रद्दा है और इसके पीछे कोई खास कारण नहीं है।
जडेजा प्रतिदिन 25-30 किमी चलेंगे
फिलहाल आपको बता दें कि जड़ेजा का प्रदर्शन लगातार निराशाजनक रहने के कारण वो आलोचना का शिकार पिछले काफी समय से थे, उन्हें कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी का काफी करीबी बताया जाता है, इसी कारण जब जडेजा का जादू नहीं चला तो लोगों ने धोनी पर निशाना साधा था। फिलहाल बीसीसीआई ने जडेजा को टीम से बाहर कर दिया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
