रोहित शर्मा बने सुपरहीरो, डिजिटल कॉमिक सीरीज का हिस्सा बने
नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा अब सुपर हीरो बन गये हैं..दरअसल वो डिजिटल कॉमिक सीरीज 'हाइपर टाइगर्स' में लीड रोल प्ले कर रहे हैं। यह सीरीज गुरूवार को रिलीज हुई है जिसको लेकर रोहित बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं।
गौरतलब है कि 'हाइपर टाइगर्स' में भी एक क्रिकेट टीम की स्टोरी है जो कि पर्यावरण और अपने देश को बचाने के लिए क्रिकेट खेलती है। रोहित ने कहा ये फिल्म क्रिकेट और पर्यावरण के बारे में बहुत ही खूबसूरत मैसेज देती है। रोहित ने कहा कि कॉमिक पढ़ना मेरी हॉबी थी लेकिन कभी सोचा नहीं था कि एक दिन मैं भी इसका हिस्सा बनूंगा।
आपको बता दें कि 'हाइपर टाइगर्स' ई-बुक गुरुवार से ही डेलीहंट पर उपलब्ध है और आप इसे दो हफ्ते तक फ्री में पढ़ सकते हैं लेकिन इसके बाद प्रति पेज 10 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा।
#India have you seen the new cricket league?! Let’s save India together #GreenIndia https://t.co/QCg05xjzc0#hypertygers
— Rohit Sharma (@ImRo45) 9 June 2016
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
