For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कौन है वो क्रिकेटर जो मैच के बाद अखबार के लिए खबर लिखता है, आप भी जानिए पूरी कहानी

नई दिल्ली। कभी-कभी आदमी दो चीजों से प्यार करने लगता है। दोनों ही चीजें उसके लिए उसका पैशन होती हैं। हालांकि, ये यदा कदा ही देखा जाता है। क्रिकेट की दुनिया से ऐसा ही एक नाम और सामने आया है। ये नाम है संदीप कुमार ठाकुर। इस साल विजय हजारे ट्रॉफी का हिस्सा रहने वाले संदीप कुमार ठाकुर पेशे से पत्रकार हैं।

दरअसल, मामला कुछ इस तरह है कि 25 साल के संदीप कुमार ठाकुर दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। संदीप ने इस सत्र में अरुणाचल प्रदेश की ओर से विजय हजारे ट्रॉफी में डेब्यू किया। संदीप कुमार ठाकुर ने इस ट्रॉफी में पांच मैच खेले, जिसमें उन्होंने आठ विकेट अपने नाम किए। इस प्रदर्शन की वजह से संदीप कुमार ठाकुर सुर्खियों में भी नहीं रहे।

खबर में नाम और खबर के ऊपर नाम

लेकिन जब उनके पैशन और प्रोफेशन के बारे में पता चला तो सब दंग रह गए। दरअसल, संदीप कुमार ठाकुर का नाम जिस मैच की खबर में होता था उसमें सबसे ऊपर भी उन्हीं का नाम होता था। अखबार की भाषा में बात करें तो ये स्टोरी उनकी बाईलाइन(खबर लिखने वाले के नाम के साथ) होती थी। यही कारण है कि वह इस ट्रॉफी के बाद भी चर्चा में हैं।

आपको बता दें, संदीप कुमार ठाकुर अरुणाचल प्रदेश के एक अखबार अरुणाचल फ्रंट के लिए काम करते हैं। संदीप की खास बात ये थी कि वे जिस मुकाबले का हिस्सा रहते थे उसी मुकाबले की रोजाना की रिपोर्ट संदीप अखबार को भेजते हैं, जो दूसरे दिन छप जाती है। कई बार तो मैच की खबरें उनके नाम से यानी बाईलाइन छपती हैं।

Story first published: Monday, November 5, 2018, 15:09 [IST]
Other articles published on Nov 5, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+