For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मैदान पर बिना खेले सहवाग ने बनाया एक और 'रिकॉर्ड'

क्रिकेट के मैदान पर अनेकों रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करना वाले बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है।

विस्फोटक बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकेट की पिच से हटकर सोशल मीडिया की दुनिया में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। सहवाग ने ट्विटर जैसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। ट्विटर पर सहवाग के फैन्स की संख्या 1 करोड़ हो गई है। सहवाग ने इसके लिए अपने फैन्स का शुक्रिया भी कहा। हमेशा अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में रहने वाले वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहते हैं। सहवाग ने ट्विटर पर करोड़पति बनते ही लिखा- 'मुझे ट्विटर करोड़पति बनाने के लिए आप सभी एक करोड़ लोगों को शुक्रिया। आप सब अद्भुत लोगों को 10 मिलियन बार धन्यवाद। आप सबको प्यार...

गौरतलब है कि टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए इकलौता दो तिहरा शतक लगाने वाले वीरेंद्र सहवाग ट्विटर पर खूब सक्रिय रहते हैं। सहवाग के व्यंग्यात्मक तरीके से लिखे गए ट्वीट लोगों को हंसाने पर मजबूर कर देते हैं। ट्विटर के जरिए सहवाग ने कई बड़े खिलाड़ियों पर मजाकिया अंदाज में चुटकियां ली हैं। हालांकि ट्विटर पर करोड़पति बनने वाले सहवाग पहले क्रिकेटर नहीं हैं उनसे पहले सचिन, कोहली करोड़ की संख्या से काफी आगे निकल चुके हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+