|
दिल भर आया वीडियो देख के
धवन ने ये तस्वीर न्यूजीलैंड के साथ दूसरे वनडे के बाद शेयर की है। इस तस्वीर में मैच शुरू होने से पहले देश का राष्ट्रगान गाते टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ खड़े धवन को टीवी पर उनका बेटा जोरावर उन्हें ढूंढने की कोशिश कर रहा है। मैच के बाद जब शिखर धवन ने बेटे जोरावर का वीडियो देखा तो वो इमोश्नल हो गए और इंस्टाग्राम पर जोरावर का वीडियो डालने के बाद इमोश्नल मैसेज लिखा। धवन ने इस तस्वीर को बेहद इमोशनल कैप्शन के साथ शेयर करते हुए लिखा है, "दिल भर आया वीडियो देख के, जिस तरीके से वो मुझे ढूंढ़ रहा है। काश! मैं उस समय जोरावर को गले लगा सकता और खूब प्यार दे सकता। मेरा प्यार और दुआएं हमेशा बच्चों के साथ है।"

अपनी भावनाओं को संभालिए जट जी
धवन के इस वीडियो को शेयर करने के बाद उनके जोड़ीदार रोहित शर्मा ने उसी मैसेज के नीचे कमेंट किया- 'अपनी भावनाओं को संभालिए जट जी।'

जिसने प्यार नहीं किया उसने खाक किया
जिसके बाद रोहित शर्मा को रिप्लाई करते हुए धवन ने लिखा- 'इमोशन्स तो अच्छी चीज है मेरे भाई... जिसने प्यार नहीं किया उसने खाक किया।'

शिखर धवन की टीम इंडिया में वापसी काफी दिनों बाद हुई है
गौरतलब है कि शिखर धवन अपने परिवार से बहुत प्यार करते हैं। धवन का बेटा जोरावर टीम इंडिया का भी चहेता है। रोहित शर्मा व हार्दिक पांड्या ने कई बार जोरावर के साथ मस्ती करते हुए वीडियो व फोटो शेयर किए हैं। बता दें कि शिखर धवन की टीम इंडिया में वापसी काफी दिनों बाद हुई है। ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान धवन ने अपनी पत्नी आएशा के बीमार होने की वजह से पहले तीन वनडे से छुट्टी ले ली थी।


Click it and Unblock the Notifications
