Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जब गौतम गंभीर ने शिखर धवन को कहा, पेट में थोड़ी जगह राजमा-चावल के लिए बचा लेना

नई दिल्ली। भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर ने क्रिकेट के अलावा अपने निजी जीवन में भी एक बेहतरीन पारी की शुरुआत की है। गंभीर ने हाल ही में अपने फाउंडेशन 'गौतम गंभीर फाउंडेशन (GGF)' के द्वारा दिल्ली में गरीबों को प्रतिदिन मुफ्त खाना खिलाने के लिए सामुदायिक रसोई का उद्घाटन किया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने अपने फाउंडेशन के जरिए दिल्ली के गरीब और फुटपाथ पर रहने वाले लोगों के लिए मुफ्त में खाने की व्यवस्था की है।

गंभीर को मिला धवन का समर्थन

गंभीर की इस शानदार मुहिम की हर कोई तारीफ कर रहा है। इसी क्रम में भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज शिखर धवन ने भी गंभीर की इस मुहिम की जमकर तारीफ की है। श्रीलंका दौरे पर गेंदबाजों के छक्के छुड़ा रहे शिखर धवन ने ट्वीट कर गौतम गंभीर को बधाई दी। धवन ने ट्वीट किा- "हम सब आपके साथ गौतम भाई हैं! #ggf (गौतम गंभीर फाउंडेशन) द्वारा यह एक बड़ी पहल है।"

गंभीर ने धवन को दिया प्यारा जवाब

जिसके बाद धवन के ट्वीट का गंभीर ने भी शानदार रिप्लाई दिया। गंभीर ने लिखा- "शिखर धवन भाई आपकी विशेस के लिए धन्यवाद। अपनी भूख रनों के लिए जारी रखो लेकिन थोड़ी जगह गौतम गंभीर फाउंडेशन की कम्युनिटी किचन के राजमा-चावल के लिए भी बचा लेना।"

तो गंभीर के राजमा चावल खाएंगे धवन

गंभीर के इस मजेदार रिप्लाई के बाद धवन ने भी जवाब दिया। धवन ने कहा वो राजमा चावल जरूर खाएंगे।

दिल्ली के वेस्ट पटेल नगर से की है शुरुआत

आपको बता दें कि सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने रसोई की शुरुआत दिल्ली के वेस्ट पटेल नगर से की है। गंभीर के एनजीओ का मकसद उन लोगो तक खाना पहुँचाने का है, जो आर्थिक तंगी के कारण दो वक्त की रोटी खाने में असमर्थ हैं। इसके अलावा गंभीर का लक्ष्य है कि उनके आसपास वाले क्षेत्र में कोई भूखा ना सो पाए। गंभीर ने इस मौके अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो भी शेयर की और लिखा - दिल में दया, हाथ में एक थाली और मेरे होंठों पर प्रार्थना है 'कोई भी भूखा नहीं सोचना चाहिए।'

अभियान का नाम "एक आशा " रखा है

दो बार के आईपीएल विजेता कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान गंभीर ने इस अभियान की शुरुआत की घोषणा अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से की है, उन्होंने इस अभियान का नाम " एक आशा " रखा है। उनका मानना है कि इस तरह गरीबों में भोजन की मुफ्त सेवा करना उनके लिए वर्ल्ड कप और आईपीएल जीतने के बराबर है। उन्होंने साथ ही कहा कि इस बार वह लोगों के दिलों को जीतना चाहते हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+