बॉलीवुड की इस हॉट एक्ट्रेस के साथ रोमांस करेगा ये बैन क्रिकेटर!

नई दिल्ली। आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में भारतीय क्रिकेट बोर्ड द्वारा आजीवन प्रतिबंध झेल रहे क्रिकेटर एस श्रीसंत अब बॉलीवुड में नजर आने वाले हैं। खबरें हैं कि श्रीसंत बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाले हैं। श्रीसंथ बॉलीवुड फिल्म अक्सर-2 में नजर आएंगे। इस फिल्म में श्रीसंत के अलावा जरीन खान और वरुण बजाज भी होंगे।

आपको बता दें कि हाल ही में केरल हाईकोर्ट ने श्रीसंत से लाइफ बैन हटाया है। श्रीसंत को बीसीसीआई ने आईपीएल 2013 स्पॉट फिक्सिंग मामले में बैन लगा दिया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के प्रड्यूसर ने कहा है कि फिल्म में श्रीसंत का छोटा सा रोल है। बॉलीवुड में डेब्यू करने पर श्रीसंत ने कहा, "मैं भगवान का शुक्रगुजार हूं जो मेरी जिंदगी में अच्छी चीजें हो रहीं हैं। अक्सर-2 का हिस्सा बनने को लेकर मुझे काफी खुशी है। मुझे पूरा यकीन है कि ये फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आएगी। मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा जिन्होंने मेरे खराब समय में मेरा साथ दिया।

गौरतलब है कि केरल सरकार ने श्रीसंत से बैन हटा लिया है लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड श्रीसंतो को राहत देने के मूड में नहीं में है। खबरों के मुताबिक बीसीसीआई ने श्रीसंत पर केरला हाईकोर्ट द्वारा हटाए गए बैन के खिलाफ अपील करने का फैसला किया है।

Story first published: Monday, August 14, 2017, 10:50 [IST]
Other articles published on Aug 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+