For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रूठे मामा-मामी को मनाने प्रियंका संग पठानकोट पहुंचे रैना

पठानकोट। इन दिनों टीम इंडिया के सुपरस्टार सुरेश रैना अपनी वाइफ प्रियंका संग अपने रूठे हुए मामा-मामी को मनाने पठानकोट पहुंचे हैं। दरअसल रैना के मामा-मामी रैना और उनके घरवालों से इसलिए नाराज हैं क्योंकि रैना की शादी में उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया था।

फिलहाल शादी के बाद रैना तुंरत आईपीएल खेलने चले गये थे और उसके बाद बंग्लादेश का टूर था। टीम के दौरे के बाद सुरेश रैना प्रियंका संग हनीमून पर थे जिसके बाद रैना की फैमिली और खुद उन्हें मामा-मामी को मनाने का वक्त ही नहीं मिला, लेकिन देर से ही सही उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ जिसके बाद रैना जैसे ही छुट्टी पर से लौटे उनके मम्मी-पापा उन्हें और प्रियंका को लेकर पठानकोट के पास स्थित रैने के ननिहाल सूरजपुर पहुंचे।

रूठे मामा-मामी को मनाने प्रियंका संग पठानकोट पहुंचे रैना

रैना-प्रियंका को साथ देखकर उनके मामा-मामी सारे गिले-शिकवे भूल गये और एक पैर पर नाचने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रैना की नानी, मामा शशिपाल, खैमराज और मामी तृप्ता की आंखें तो खुशी के मारे छलछला उठीं और उन्होंने जोरदार ढंग से रैना और उनकी पत्नी का परिवार वालों के साथ स्वागत किया।

रैना को देखकर मामा-मामी की आंखें खुशी से छलछला उठीं

मालूम हो कि 3 अप्रैल को रैना और प्रियंका की शादी बड़े धूम-धाम से दिल्ली में हुई। लेकिन वर्ल्ड कप के तुरंत बाद होने वाली इस शादी की तैयारियों में बिजी रैना और उनकी फैमिली मामा-मामी को इनवाइट करना भूल गई। तब से मामा शशिपाल और उनकी वाइफ रैना की फैमिली के व्यवहार से काफी दुखी थे। फिलहाल अब मामला सुलझ गया है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+