|
''जडेजा ने शुरू किया चैलेंज रुकने का नाम ही नहीं ले रहा!''
गौरतलब है कि आईपीएल की शुरूआत में रवींद्र जडेजा ने 'ब्रेक द बियर्ड' चैलेंज शुरू किया था। उसके बाद अधिकांश खिलाड़ी जडेजा के इस चैलेंज को स्वीकारते गए। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान जडेजा ने अपने फैन्स और फॉलोवर्स के लिए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला था। जिस पर कैप्शन था- "मैदान पर खेल बदलें। ड्रेसिंग रूम में लुक बदलें। #BreakTheBeard #rajputboy #newlook #timeforchange #vivoipl #glvsrcb। " जिसके बाद गुजरात लायंस के इस ऑलराउंडर के चैलेंज को मुंबई इंडियंस के दो सितारे रोहित शर्मा और हार्डिक पंड्या ने स्वीकार करते हुए दाढ़ी कटवा ली थी।
|
बेटी ग्रेसिया के लिए पापा रैना की क्यूट सी कुर्बानी!
अब सुरेश रैना 'ब्रेक द बीयरर्ड' क्लब में शामिल हो गए हैं और अपने नए लुक का खुलासा करने के लिए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड कर दिया है। जिसमें कहा गया है कि वे अपनी बेटी की इच्छा पूरी करने के लिए इस क्लब में शामिल हुए हैं।
|
तो जहीर ने मंगेतर के लिए दी अपनी दाढ़ी की कुर्बनी!
पिछले हफ्ते दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान जहीर खान ने भी ट्विटर पर #Breakthebeard चैलेंज लिया था। ट्वीट कर जहीर खान ने अपना नय लुक जारी किया था। गौरतलब है कि हाल ही में जहीर खान की सगाई हुई है। दाढ़ी करटवाने के बाद जहीर खान की मंगेतर सागरिका घटगे ने जहीर के नए लुक का फोटो ट्विटर पर अपलेड किया था।
|
टीम इंडिया का गब्बर किसी से कम है का?
चैंपियंस ट्राफी में धूम मचाने को तैयार इंडियन टीम का गब्बर शिखर धवन ने भी चैलेंज स्वीकारते हुए Instagram पर अपना नया रूप जारी किया है।
|
जब कोहली ने नहीं माना #Breakthebeard चैलेंज
आईपीएल के दौरान अपने साथी खिलाड़ियों का नया लुक देखने के बावजूद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बड़े ही प्यार से #Breakthebeard चैलेंज स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा- "माफ करना लड़कों हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, रोहित शर्मा, मैं अपनी दाढ़ी कटवाने के लिए अभी तैयार नहीं हूं। तुम लोगों ने अच्छा काम किया। तालियां।"


Click it and Unblock the Notifications
