Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

महिंद्रा यूनाइटेड फुटबाल क्लब को बंद करने का फैसला

महिंद्रा यूनाइटेड के अध्यक्ष एलन दुरांते ने आईएएनएस को मुंबई से फोन पर बातया कि कंपनी ने इस फुटबाल क्लब को बंद करने और स्कूली फुटबाल पर ध्यान केंद्रित करने का निर्णय लिया है।

दुरांते ने आईएएनएस को बताया, "एक फुटबाल क्लब चलाकर हम देश में इस खेल को बढ़ाने में अपना योगदान नहीं दे पा रहे थे। देश में केवल 300-400 फुटबाल खिलाड़ी हैं जिन्हें उच्च स्तर पर फुटबाल खेलने का मौका मिल पाता है। अब हम स्कूली स्तर पर फुटबाल को विकसित करने पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे।"

पश्चिम भारत फुटबाल एसोसिएशन के सचिव वाली मोहम्मद ने कहा कि वह महिंद्रा के प्रबंध निदेशक आनंद महिंद्रा से मिलेंगे और उन्हें इस निर्णय को वापस लेने के लिए सहमत करने की कोशिश करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:35 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+