Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अफगानिस्तान को कमतर नहीं आंक रहे : धौनी

भारत को अपना पहला ग्रुप मुकाबला अफगानिस्तान के साथ एक मई को ग्रास इस्लेट में खेलना है। भारत और अफगानिस्तान को दक्षिण अफ्रीका के साथ ग्रुप-सी में रखा गया है।

यह विश्व कप युद्ध की मार झेल रहे एशियाई देश अफगानिस्तान के लिए खास होगा क्योंकि उसने क्वालीफाईंग टूर्नामेंट के जरिए पहली बार विश्व कप में खेलने का हक हासिल किया है। अपने दोनों अभ्यास मैचों में शानदार जीत हासिल करके अफगानिस्तान ने यह जता दिया है कि उसने कमतर आंकने वाली टीमों की 'खैर' नहीं।

वेबसाइट 'क्रिक इंफो डॉट कॉम' के मुताबिक वेस्टइंडीज पहुंचने के बाद अपने पहले पत्रकार सम्मेलन में धौनी ने कहा, "मैं अफगानिस्तान के साथ होने वाले अपने पहले मुकाबले को अभ्यास मैच के तौर पर नहीं देख रहा हूं। मैं अपने प्रतिद्वंद्वी को कभी कम नहीं आंकता। परिणाम सबसे मायने रखता है और हर टीम जीत के लिए खेलती है।"

धौनी ने कहा कि उन्हें अफगान टीम के बारे में ज्यादा कुछ मालूम नहीं है। वह तो सिर्फ इतना जानते हैं कि इस टीम में कुछ अच्छे खिलाड़ी हैं और वह क्वालीफाईंग मुकाबलों में कई अच्छी टीमों को हराकर यहां तक पहुंची है।

कप्तान ने कहा, "मैं अफगान टीम के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानता। यह एक लिहाज से अच्छी बात है क्योंकि जब आपको विपक्षी टीम के बारे में जानकारी नहीं होती है तो आप उसके बारे में ज्यादा नहीं सोचते हैं। ऐसी टीमों के खिलाफ मैं अपनी तैयारी में कमी नहीं लाता और यही सोचकर तैयारी करता हूं कि मेरा सामना विश्व की सबसे अच्छी टीम के साथ होना है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:35 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+