Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्रिकेटर, जिसने खुद को पुरुष वेश्या कहा, 600 लड़कियों से संबंध बनाने का किया दावा

नई दिल्ली। भारत की टीम इस समय वेस्टइंडीज के दौरे पर है। कभी चोटी की टीम रही वेस्टइंडीज की हालत आज पतली है लेकिन वेस्टइंडीज के क्रिकेटरों के फील्ड के साथ-साथ मैदीन के बाहर के कारनामों के चर्चे पहले भी थे और आज भी हैं। क्रिस गेल अपनी प्राइवेट लाइफ को लेकर अकसर चर्चा में रहते हैं। वहीं बीते साल वेस्टइंडीज के एक क्रिकेटर ने तो खुद को पुरुष वेश्या कहकर सनसनी मचा दी थी।

तेज गेंदबाज टिनो बेस्ट के खुलासे

तेज गेंदबाज टिनो बेस्ट के खुलासे

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज रहे टिनो बेस्ट ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में क्रिकेट के साथ-साथ अपनी गर्लफ्रेंड्स और उनके साथ बिताए गए पलों के बारे में भी लिखा है। बीते साल चर्चा में आई इस किताब में उन्होंने लिखा है कि वह 650 अधिक लड़कियों के साथ रात गुजार चुके हैं। उनका कहना है कि इस काम में उनके साथी खिलाड़ी भी सहयोग देते थे।

जहां भी जाता था नई लड़की के साथ सोता था

जहां भी जाता था नई लड़की के साथ सोता था

टिनो ने लिखा है कि मैं जहां भी वेस्टइंडीज टीम के साथ दौरे पर जाता था, वहां लड़कियों को डेट करता था और फरि उनके साथ रात बिताता था। उन्होंने लिखा कि मेरे साथ सोने वाली लड़कियों की संख्या 600 से 650 होगी। मेरा अनुमान है कि मैं सैकड़ों महिलाओं के साथ रात बिता चुका हूं।

मुझे महिलाएं पसंद है

मुझे महिलाएं पसंद है

टिनो ने लिखा है कि मैं महिलाओं को प्यार करता हूं और मुझे लगता है कि मैं गंजे सिर वाला दुनिया का सबसे सुंदर दिखने वाला काला इंसान हूं। उनकी इस किताब की काफी चर्चा हुई थी। उन्होंने साथी क्रिकेटरों को लेकर भी खुलासे किए थे।

वेस्टइंडीज के लिए की तेज गेंदबाजी

वेस्टइंडीज के लिए की तेज गेंदबाजी

तेज गेंदबाज के रूप में टिनो ने वेस्टइंडीज के लिए 25 टेस्ट मैच खेले और 57 विकेट लिए और 2291 रन बनाए। उन्होंने आखिरी टेस्ट दिसंबर 2013 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हेमिल्टन में खेला था, वहीं अंतिम वनडे न्यूजीलैंड के खिलाफ जनवरी 2014 में नेल्सन में खेला था। 26 वनडे में टिनो ने 1157 रन बनाए और 34 विकेट लिए।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+